23 जून की दोपहर जब से आर्मी के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या की बात सामने आई है तब से ही ये वारदात न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। जिस तरह हर रोज इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं उसके बावजूद कुछ ऐसे सवाल बने हुए हैं जो जिनके जवाब लोग ढूंढ रहे हैं। जैसे शैलजा का कत्ल क्यों किया गया? शैलजा या निखिल कौन किससे पीछा छुड़ाना चाहता था? आखिर कत्ल के लिए दो चाकू क्यों ले जाया गया? आखिर निखिल और शैलजा के रिश्ते का सच क्या है?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : ani
शैलजा और निखिल के रिश्तों पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि जहां एक ओर शैलजा ने निखिल से लंबे वक्त तक ये बात नहीं बताई थी कि उनके पति मेजर हैं। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि शैलजा ने पति को भी अपनी और निखिल की दोस्ती के बारे में कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन
3 of 8
shailza murder
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निखिल हांडा ने अपने बयान में ये कहा है कि शैलजा ने उसे बताया था कि उसका पति अमित द्विवेदी एसबीआई बैंक में है। हालांकि कुछ समय बाद निखिल के सामने मेजर अमित द्विवेदी की सच्चाई आ गई थी। वहीं अमित द्विवेदी ने पुलिस को बताया है कि वह निखिल को बस पिछले 6 महीनों से जानता है। इसका मतलब है कि पिछले ढाई साल से शैलजा ने पति से ये बात छिपाकर कर रखी थी।
4 of 8
shailza murder
अब यह सवाल उठना लाजमी है कि शैलजा ने दोनों झूठ क्यों बोले। आखिर शैलजा ने पति से अपने और निखिल की दोस्ती की बात क्यों छिपाई। एक तरफ तो शैलजा के पति और उसके घरवाले ये कह रहे हैं कि निखिला हांडा शैलजा का पीछा करके उसे तंग करता था। वहीं दूसरी तरफ निखिल का आरोप है कि वो नहीं बल्कि शैलजा उसके पीछे पड़ी थी कि मुझसे शादी कर लो।
विज्ञापन
5 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में ये बात तो सामने आ गई है कि बीते कुछ महीनों में ही दोनों के बीच में 3300 कॉल और मैसेज से बातें हुई हैं। जब दोनों इस तरह से बातें किया करते थे तो अचानक ऐसा क्या हुआ कि बात शैलजा के कत्ल तक पहुंच गई। दरअसल कहा जा रहा है कि इस पूरे मामले में ट्विस्ट बीते दिसंबर में आया।
विज्ञापन
6 of 8
shailza murder
दिसंबर में मेजर अमित का तबादला दिल्ली हो गया और वो शैलजा के साथ दीमापुर से दिल्ली आ गए। तब शैलजा अमृतसर अपने घर चली गई। इस बीच निखिल भी बीमारी का बहाना बनाकर दिल्ली आ गया जहां साकेत में उसका परिवार रहता है। इस दौरान निखिल भी दो बार शैलजा से मिलने अमृतसर गया।
विज्ञापन
7 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में निखिल ने बताया था कि अमृतसर में दोनों की मुलाकात एक मॉल में हुई थी जहां शादी को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था जिसके बाद पहली बार उसके दिमाग में कत्ल का ख्याल आया।
23 जून को दोनों की व्हाट्सऐप पर बात हुई और अस्पताल में मिलने का प्लान बना। उस दौरान उसने फैसला कर लिया था कि अगर शैलजा अपनी बात पर अड़ी रही तो वह उसका कत्ल कर देगा और फिर उसने वैसा ही किया। अस्पताल से निकलकर दोनों 45 मिनट तक कार में घूमे फिर निखिल ने चाकू से शैलजा का गला रेता। इसके बाद कार का दरवाजा खोल उसे कार से बाहर फेंका और कार बैक कर फिर आगे किया और शैलजा को दो बार कार से रौंदा ताकि उसकी मौत हो जाए।