गुरुग्राम सेक्टर-53 के साउथ प्वाइंट मॉल में करीब 20 लोग लिफ्ट में फंस गए। करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद भी जब लिफ्ट नहीं खुली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।मॉल की दीवार के शीशे को तोड़कर निकाला गया।
विज्ञापन
2 of 9
lift in mall
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना रविवार की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट के पिछले हिस्से को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
3 of 9
lift in mall
- फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे तक महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग इसमें फंसे हुए थे। इस दौरान कई महिलाएं बेहोश हो गई। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
4 of 9
lift in mall
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, रविवार को रात करीब 12:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर-53 के साउथ प्वाइंट मॉल की लिफ्ट में करीब 20 लोग, जिनमें महिलाएं-बच्चे भी थे, लिफ्ट में फंस गए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
lift in mall
- फोटो : अमर उजाला
सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया कि लिफ्ट ऐसी जगह फंसी हुई थी कि अंदर के लोगों को निकाल पाना काफ़ी मुश्किल है। इसके बाद पुलिस ने साइड मॉल की दीवार तोडने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
6 of 9
lift in mall
- फोटो : अमर उजाला
एक सीढ़ी का इंतजाम करके लिफ्ट के पीछे साइड मॉल की दीवार के शीशे को हथौडे़ से तोड़कर अंदर से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
7 of 9
lift in mall
- फोटो : अमर उजाला
इनमें कुछ महिलाएं भी बंद लिफ़्ट के अंदर ऑक्सीजन की कमी होने के कारण बेहोशी की हालात में आ चुकी थी। इनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
8 of 9
lift in mall
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि सूचना के तत्काल बाद सेक्टर-53 एसएचओ राहुल और उनकी टीम वहां पहुंची।