Shaheen Bagh
- फोटो : ANI
वहीं कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले बंद रास्ते को शनिवार शाम प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने कुछ समय के लिए खोला, जिसके बाद इसे दोबारा बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उन्होंने नोएडा और दक्षिण दिल्ली के बीच लोगों के आवागमन के लिए प्रदर्शन स्थल के निकट शाम लगभग पांच बजे सड़क का एक हिस्सा खोल दिया था लेकिन दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस इसे एक तरफ से बंद किए हुए है।