फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक और बाबा पर रेप का केस, महिला ने दिया ऐसा सबूत, नहीं बचेगा आशु गुरुदेव

Mon, 10 Sep 2018 10:39 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
आसाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, वीरेन्द्र दीक्षित, शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज के बाद एक और बाबा पर गैंगरेप के आरोप लगे हैं। दिल्ली के हौज खास थाना पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद निवासी महिला की शिकायत पर बाबा आशु गुरुदेव, उसके बेटे व दोस्त के खिलाफ गैंग रेप व उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाबा आशु का सेक्टर-7 रोहिणी में आश्रम है। दूसरा आश्रम एक्स ब्लाक हौजखास में है। पीड़ित महिला (40) यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली है। महिला ने हौजखास थाना पुलिस को बताया है कि वह बाबा आशु को वर्ष 2008 से जानती है। उसकी बेटी उस समय छह वर्ष की थी और पोलियो से पीड़ित है। 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
आरोपी बाबा ने महिला से इलाज के लिए बेटी को रोहिणी स्थित आश्रम में लाने को कहा। आरोप है कि आशु बच्ची को निर्वस्त्र कर उसकी मालिश करता था। ये सिलसिला वर्ष 2013 तक चलता रहा। पीड़िता वर्ष 2013 में दीवाली देने बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम में गई थी, जहां आश्रम के मैनेजर ने उसे नशीला शीतल पेय पिलाकर बाबा व उसके साथियों के साथ गैंग रेप किया, जिससे वह बेहोश हो गई। 

4 of 6
होश आने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी बाबा उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। डर से पीड़िता ने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं दी। महिला का आरोप है कि वर्ष 2016 में बाबा के बेटे व उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वर्ष 2017 में आरोपी बेटे ने उसकी बेटी को लाने को कहा। 
विज्ञापन

5 of 6
इसकी उसने आशु से शिकायत की थी। लेकिन बाबा ने कोई कदम नहीं उठाया। वर्ष 2017 में होली के दिन दोपहर रोहिणी स्थित आश्रम में पीड़िता को बुलाया गया और मारपीट की गई। वर्ष 2017 में बाबा ने उसकी बेटी को हौजखास स्थित आश्रम में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध किया तो उसे आश्रम से बाहर निकाल दिया गया। महिला ही शिकायत पर हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनपर लगे चुके है आरोप 

6 of 6
baba
पहले भी आसाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, वीरेन्द्र दीक्षित, शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज और नब्बे भगत बाबा आदि पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के आरोप लग चुके हैं। अब बाबा आशु का नाम सामने आया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें