चंद तस्वीरों में देखिए मौत का खेल, वीडियो वायरल होने पर पुलिस के उड़े होश
Sun, 17 Jul 2016 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
मौत का खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रेन और ट्रैक पर खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे युवक तस्वीरें हैं जो हैरान कर देने के लिए काफी हैं।
मौत का खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
गाजियाबाद के हिंडन पुल पर खड़े युवकों का ये चंद मिनटों इंतजार सिर्फ इसलिए होता है ताकि वो मौत को भी मात दे दें।
मौत का खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
बेहद खतरनाक वीडियो में पुल पर धड़धड़ाती हुई ट्रेन इन युवकों की तरफ चली आ रही है और ये युवक उसके आने का इंतजार करते हैं।
मौत का खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेन का इंतजार करते युवक ट्रेन के नजदीक आती ही नहर में छलांग लगा देते हैं।
मौत का खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
युवकों द्वारा रेलवे पुल से नहर में छलांग लगाते हुए एक वीडियो शनिवार को सोशल साइट पर वायरल हो गया, जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
मौत का खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
सीओ सदर और एसओ मसूरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को समझाया, उन्हें हिदायत दी कि ऐसा न करें, इससे उनकी जान जा सकती है।
मौत का खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई ऐसा करता दिखा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन युवकों की पहचान की जा रही है, जो ऐसा करते हैं।
मौत का खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गंगनहर के अलावा डासना राजवाहे के पुल पर भी युवक स्टंट करते हैं। करीब दो साल पहले इसी पुल पर स्टंट करते हुए एक युवक की मौत हो गई थी।