छुट्टी बीतने के बाद स्कूल और कार्यालय खुलने के साथ ही राजधानी की सड़कों पर सम विषम योजना पूरी तरह चरमराती हुई नजर आई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
सोमवार को जब सम विषम की असली परीक्षा शुरू हुई तो सरकार इसमें फेल होती दिखी। सड़क से मेट्रो तक जनता की परेशानियां कम नहीं हुई।
विज्ञापन
3 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
जो लोग नियम के अनुसार गाड़ी लेकर निकले उन्हें जाम से जूझना पड़ा।
4 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
गर्मी में आरामदायक सफर को तवज्जो देते हुए बहुत से लोग अपनी विषम नंबर की कार लेकर भी निकले, हालांकि कई जगह जाम के चलते ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी चालान काटने को तत्पर नहीं दिखे।
विज्ञापन
5 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
इन सबके बीच पक्ष और विपक्ष के नेता समस्या से निपटने के बजाए राजनीति करते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
वैसे तो राजधानी में बीते शुक्रवार से सम विषम फॉर्मूला लागू है। पहले दिन रामनवमी के कारण स्कूल व ऑफिस बंद होने से सड़कें खाली रहीं।
विज्ञापन
7 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
तब सरकार ने कहा कि यह फिर सफल हो रहा है, जमकर अपनी पीठ थपथपाई।
8 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
सोमवार को दूसरे चरण के सम विषम फॉर्मूले का पहला वर्किंग डे होने के कारण सरकार की तैयारियों की असली परीक्षा होनी थी।
9 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
मगर इस चिलचिलाती धूप में सरकार अपनी तैयारियों के दावे खरे नहीं उतरे।
10 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
एक बार फिर बस के ब्रेक डाउन ने विकास मार्ग पर जाम लगा दिया। वहां लोग चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे रहे।
11 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
रिंग रोड, भैरो मार्ग, आईटीओ, विकास मार्ग व नोएडा से सराय काले खां आने वाले प्रमुख मार्गों सहित अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते रहे।
12 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
गरमी से बचने के लिए मेट्रो से सफर के लिए निकले तो वहां भीड़ ने परेशान किया।
13 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
कई स्थानों पर टोकन या कार्ड रिचार्ज कराने के लिए लोगों को लंबी लाइनों के कारण काफी समय बर्बाद करना पड़ा। इससे हटकर कैब व ऑटो के जरिये सफर करने वालों की जेब जमकर खाली हुई।
14 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
क्योंकि कैब और ओला उबर जैसी कंपनियों ने दो से तीन गुना ज्यादा किराया वसूला। हालांकि यह बात सरकार तक पहुंची तो आनन-फानन में केजरीवाल ने ट्वीट करके कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
15 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
जबकि कुछ ऑटो वाले भी लोगों की परेशानी का फायदा उठाकर मनमाने रेट मांगते दिखे।
16 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
इन सबके बीच बीजेपी नेता विजय गोयल विरोध स्वरूप चालान कटवाने सड़क पर उतरे।
17 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
जनता की परेशानियां खत्म करने के बजाए दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने उनके घर पहुंचकर राजनीति गर्मा दी।
18 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
वे उन्हें मनाने के लिए गुलाब का फूल देने उनके घर पहुंच गए। वहां करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक सियासी ड्रामा चलता रहा, फिर भी वे नहीं माने।
19 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
नाराज गोयल विरोध करने के चक्कर में बिना इंश्योरेंस पेपर और ड्राइविंग लाइसेंस के सड़क पर गाड़ी लेकर उतर गए।
20 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
कार्यकर्ताओं के साथ निकलने पर नई दिल्ली में उनका चालान हुआ।
21 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
परेशानियों का नतीजा यह रहा कि दोपहर तक सड़कों पर सम तारीख होने के बाद विषम नंबर के वाहन खुलेआम चलते दिखाई दिए। लोगों ने चालान से न डरते हुए गर्मी में आरामदायक सफर को चुना।
22 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
नियम के खिलाफ विषम नंबर के वाहन लेकर सड़क पर उतरे।
23 of 24
सम-विषम का सूरत-ए-हाल
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
कई मार्गों पर जाम होने के चलते ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ऐसे वाहन चालकों को देखकर अनदेखा किया। जबकि कई स्थानों पर पुलिसकर्मी नहीं दिखे जिसके कारण आज चालान कम हुए।