पटौदी के दसवें नवाब सैफ अली खान की बेगम अभिनेत्री करीना कपूर के जन्मदिन का केक रविवार रात 12 बजे के बाद कटेगा। इसके लिए पटौदी पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पटौदी इब्राहिम पैलेस सन् 1968 में भी सजा था। तब मौका सैफ अली खान के अब्बा हजूर व इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान मरहूम मंसूर अली खान के निकाह का था।
विज्ञापन
देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें
2 of 6
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से कोलकता में सगाई होने के बाद पटौदी की पीली कोठी में उनके निकाह पर समारोह हुआ था। पटौदी बावनी के लोगों को आमंत्रित कर दावत दी गई थी। पटौदी-बिलासपुर चौक से सड़क मार्ग से होते हुए ऊंचा माजरा गांव के पास से अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की डोली पटौदी लाई थी।
विज्ञापन
देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें
3 of 6
दिवंगत नवाब मंसूर अली खान घोड़ी-बग्गी में सवार होकर पटौदी पीली कोठी में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. जाकिर हुसैन भी शरीक हुए थे। उस समय पटौदी को फैंशी लाइटों से शानदार तरीके से सजाया गया था। इसके बाद जब भी कोई इस तरह का मौका आता है, तो इब्राहिम पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया।
देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें
4 of 6
पटौदी के दसवें नवाब सैफ अली खान की पत्नी फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान का जन्मदिन रविवार देर रात मनाया जाएगा। करीना कपूर खान का जन्मदिन 21 सितंबर को है। वहीं सैफ अली खान व करीना कपूर खान अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में 17 सितंबर को ही पहुंच गए थे। इस दौरान करीना कपूर खान पटौदी इब्राहिम पैलेस में दिनभर महल में कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें
5 of 6
वहीं करीना कपूर खान ने इस दौरान सुबह ग्रीन-टी का भी जायका लिया। मैगजीन पढ़ी, बगीचे में चल रहे फव्वारों को देखा, विदेशी मित्रों से बातचीत की। उधर, नवाब सैफ अली खान ने पुल में स्नान किया। नवाब सैफ अली खान इससे पहले जब भी अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में आए, तो उन्होंने अक्सर पटौदी में चल रहे जिम में जाकर करसत किया करते थे।
देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें
6 of 6
लेकिन इस बार नवाब सैफ अली ने जिम महल में ही किया। क्योंकि उन्होंने यहां आने से पहले ही पैलेस में जिम बना दिया है। करीना कपूर खान की बड़ी बहन फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में अपनी छोटी बहन के जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए यहां पहुंची। पटौदी पैलेस में मेहमानों का खाना-पीना भी दिल्ली से ही मंगाया जा रहा है।