फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 120 की स्पीड में कलाबाजी खाकर ट्रक में घुसी कार

विज्ञापन
1 of 9
राजधानी दिल्ली एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर की गवाह बनी। अक्षरधाम मंदिर के पास शनिवार रात तेज रफ्तार होंडा सिविक कार डिवाइडर से टकराने के बाद कलाबाजी खाकर एक टेंपो (टाटा-407) में जा घुसी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं समेत पांच जख्मी हो गए। हादसे इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दमकल कर्मियों ने गैस कटर की मदद से काटकर किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले एलबीएस, बाद में मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: 120 की स्पीड में कलाबाजी खाकर ट्रक में घुसी कार

2 of 9
घायलों में एक छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। छानबीन के दौरान पुलिस को कार से शराब की बोतलें मिली हैं। पांडव नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका की शिनाख्त शालिनी राणा (23) के रूप में हुई है। शालिनी परिवार के साथ 426/15 कैलाशपुरी, बुलंदशहर में रहती थी। इसी साल आईपी कॉलेज बुलंदशहर से ग्रेजुशन करने के बाद वह अपनी चार सहेलियों पूजा तोमर (23) प्रिया (22) पूजा पाठक (22) और प्रियांशु (23) के साथ बैंक परीक्षा की तैयारी व कोचिंग के लिए दिल्ली आई थी। पांचों लड़कियां लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास पीजी में रहकर कोचिंग कर रही थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: 120 की स्पीड में कलाबाजी खाकर ट्रक में घुसी कार

3 of 9
शनिवार शाम को शालिनी, पूजा तोमर, प्रिया और पूजा पाठक अपने दोस्तों अजय (25) और भोला (24) के साथ घूमने के लिए इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल गए थे। वहां से रात करीब 9:30 बजे इनकी कार गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आने वाली साइड अक्षरधाम मंदिर के पास हादसे का शिकार हो गई। कार अजय चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की रफ्तार 120 से ज्यादा थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार कलाबाजी खाती हुई सड़क किनारे खड़े टाटा-407 के पिछले हिस्से में जा घुसी।

तस्वीरें: 120 की स्पीड में कलाबाजी खाकर ट्रक में घुसी कार

4 of 9
पुलिस ने किसी तरह घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां शालिनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों में पूजा पाठक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक सभी लड़कियां और लड़के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। अजय और भोला नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दोनों नोएडा में ही रहते हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: 120 की स्पीड में कलाबाजी खाकर ट्रक में घुसी कार

5 of 9
पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मामले में पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय कार में शराब के बोतलें जरूर मिली हैं, लेकिन किसी ने शराब नहीं पी हुई थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: 120 की स्पीड में कलाबाजी खाकर ट्रक में घुसी कार

6 of 9
राजधानी में बड़े-बड़े सपने लेकर शालिनी और उसकी सभी सहेलियां दिल्ली आई थीं। पांचों बचपन से एक साथ पढ़ी और अब बैंक अधिकारी बनने के लिए तीन माह पूर्व ही दिल्ली आईं थी। शालिनी शुक्रवार को ही पांच दिन बुलंदशहर रहकर दिल्ली अपनी दोस्तों पास आई थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: 120 की स्पीड में कलाबाजी खाकर ट्रक में घुसी कार

7 of 9
इस बीच प्रियांशु दिल्ली में रहने वाली बहन के घर चली गई थी। इसी वजह से शनिवार को वह हादसे का शिकार होने से भी बच गई। शालिनी की मौत के बाद से उसके घर में मातम का माहौल है। उसके पिता सुरेश राणा आगरा में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि मां ऊषा एक बेटे व बेटी के साथ बुलंदशहर की कैलाश कॉलोनी में रहती हैं।

तस्वीरें: 120 की स्पीड में कलाबाजी खाकर ट्रक में घुसी कार

8 of 9
बुलंदशहर की माया कॉलोनी की रहने वाली पूजा पाठक के परिजनों ने पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए। पूजा के कजिन ने बताया कि हादसे के बाद पूजा के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसके सिर में खून का रिसाव हो गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: 120 की स्पीड में कलाबाजी खाकर ट्रक में घुसी कार

9 of 9
डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बेहद नाजुक है। इमरजेंसी में ऑपरेशन करने के नाम पर डॉक्टर परिवार पर आठ लाख रुपये तुरंत जमा कराने का दबाव बना रहा है। परिवार का कहना है कि पूजा साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। आठ लाख रुपये इकट्ठा करने में उन्हें थोड़ा समय लगेगा। लेकिन अस्पताल प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं था। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों का कहना है कि पूजा के बचने की उम्मीद बेहद कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें