Delhi NCR Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला बीच में बूंदाबांदी में बदल गया था, लेकिन सवेरे के समय एक बार फिर तेज बारिश होने लगी। गरज के साथ बारिश होती रही। देर रात से सुबह तक हुई। इससे एक्यूआई में बड़े पैमाने पर सुधार बताया जा रहा है। दिल्ली के भी कई इलाकों में सुबह आठ बजे तक हवा में पीएम 2.5 से छोटे कणों की उपस्थिति 100 से कम रही। जिसमें अशोक विहार में एक्यूआई 67, आरके पुरम में 60, पंजाबी बाग में 57, आईटीओ में 92 दर्ज हुई।