फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने पर गुस्साए जीजा ने सिर में मारी गोली

Tue, 12 Jan 2016 02:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फज्जूपुर गांव निवासी बलजीत की बेटी मोनू (22) को सोमवार सुबह घर आए जीजा श्याम सिंह ने गोली मार दी। युवती को गंभीर हालत में पास ही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी शादी करने पर गुस्साए जीजा ने सिर में मारी गोली

2 of 5
उससे घटना में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी हासिल कर लिया है। विवाद की वजह मोनू की दूसरी शादी बताई जा रही है। एसीपी तिगांव विष्णुदयाल ने बताया कि मोनू की बड़ी बहन की शादी सौतई निवासी श्याम सिंह से हुई थी।

विज्ञापन

दूसरी शादी करने पर गुस्साए जीजा ने सिर में मारी गोली

3 of 5
इसी परिवार के युवक से मोनू का भी विवाह हुआ। पति और ससुराल वालों से किसी बात पर अनबन होने की वजह से मोनू और उसके पति के बीच तलाक हो गई थी। कुछ दिन पहले ही पिता बलजीत ने मोनू का विवाह दूसरी जगह कर दिया।

दूसरी शादी करने पर गुस्साए जीजा ने सिर में मारी गोली

4 of 5
जीजा श्याम सिंह मोनू की दूसरी शादी किसी और जगह कराए जाने से नाराज था। पंचायत चुनाव में अपना वोट डालने के लिए रविवार को मोनू घर आई थी। जानकारी होने पर सोमवार सुबह श्याम सिंह भी ससुराल पहुंच गया। यहां दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। गुस्साए श्याम सिंह ने मोनू के सिर में गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी शादी करने पर गुस्साए जीजा ने सिर में मारी गोली

5 of 5
इससे मोनू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और जीजा भागने लगा। परिवार वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर आठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें