फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, जानिए तेज धूप से शरीर के किन अंगों को होता है नुकसान 

Mon, 05 Jun 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली के पालम और नोएडा में पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा 
  • आज भी जारी रहेगी लू, 6-9 जून के बीच कहीं आंधी तो कहीं होगी बारिश   
  • पहाड़ों पर बारिश के साथ ओले पड़ने की भविष्यवाणी        
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में रविवार को आसमान से आग बरसी और सोमवार को प्रकृति का ये कहर जारी रहा। तेज धूप और गर्म हवा के बीच दिल्ली के पालम केंद्र पर रविवार को तापमान 47 डिग्री तक जा पहुंचा। जिसने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। पालम में अब तक का रिकॉर्ड 9 जून, 2014 के नाम 47.8 डिग्री के साथ दर्ज है, जबकि 1 जून, 2012 को तापमान 47 डिग्री दर्ज हुआ था। दिल्ली के साथ-साथ मैदानी इलाकों में खूब लू चली, जो सोमवार को भी जारी रही। नोएडा में भी पारा 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दिल्ली के सफदरजंग मानक केंद्र पर तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। रात की गर्मी ने भी लोगों को खूब परेशान किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी न्यूनतम 15 फीसदी और अधिकतम 45 फीसदी रही, जिस कारण दोपहर में घर से बाहर निकलने वालों को गर्म हवाओं ने अधिक परेशान किया।
विज्ञापन

3 of 10
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हाई वोल्टेज में चल रही गर्मी के बाद 6 जून से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बदलेगा। पहाड़ों पर आंधी-बारिश के साथ ओले पड़ेंगे, तो मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ बारिश भी होगी। इससे 6 जून से तापमान में गिरावट शुरू होगी। दिल्ली में अभी 45 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा तापमान 8 जून को 35 डिग्री दर्ज होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 7 से 10 जून के बीच अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के बीच रहेगा।

4 of 10
गर्मी और लू से इन दिनों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को हो रही है। इस मौसम में किडनी और लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। तेज धूप की वजह से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे गुर्दे की पथरी होने की आशंका भी बढ़ जाती है। अधिक तापमान और शरीर में पानी की कमी से अंगों के फेल होने का भी खतरा रहता है। आंखों में कंजेक्टिवाइटिस का भी डर रहता है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
वेंकटेश्वर अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की सीनियर कंसलटेंट डॉ. चारु गोयल सचदेवा ने बताया कि अधिक गर्मी से शरीर में तापमान को नियंत्रित करने वाले सिस्टम के फेल होने का खतरा रहता है। गर्मी से किडनी, लिवर और हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। शरीर में पानी की कमी होने से यूरिन कम मात्रा में निकलता है और यूरिन का रंग भी पीला होने लगता है। इसकी वजह से गुर्दे की पथरी होने का खतरा रहता है। हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए भी इतनी गर्मी खतरनाक होती है।
विज्ञापन

6 of 10
दिल्ली नगर निगम स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत डॉ. अजय कुमार ने बताया कि यदि तुरंत इलाज न मिले, तो हीट स्ट्रोक यानी लू जानलेवा हो सकती है। हीट स्ट्रोक या लू लगना एक गंभीर स्थिति है। तेज धूप में अधिक देर तक सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहने से शरीर का तापक्रम बढ़ जाता है। यदि शरीर का तापक्रम 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है, जिसमें शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों के प्रभावित होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

7 of 10
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस भल्ला ने बताया कि उमस और तेज धूप की वजह से आंखों में कंजेक्टिवाइटिस का गंभीर खतरा रहता है। इस मौसम में आंखों को धूप और तेज रोशनी चुभती है। इसे फोटो फोबिया कहते हैं। कंजेक्टिवाइटिस पीड़ित मरीज को आंखों की सफाई करने के लिए पानी में साफ रूई डालकर उसे उबालने के बाद जब पानी गुनगुना हो जाए, तब उसमें थोड़ा बोरिक पाउडर घोलकर आंखों को साफ करना चाहिए। लू लगने के शुरुआती लक्षण: तेज सिरदर्द, सांस तेजी से लेना, दिल की धड़कन तेज होना, त्वचा लाल हो जाना, चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना जैसे लक्षण दिखने लगें, तो समझ जाइए कि यह हीट स्ट्रोक या लू का असर है। तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

8 of 10
हीट स्ट्रोक में कारगर: कच्चा प्याज: हीट स्ट्रोक में सबसे कारगर और असरदार घरेलू इलाज है प्याज। आयुर्वेद में यह सबसे ज्यादा आजमाया हुआ नुस्खा है। कच्चे प्याज के रस को कान के नीचे और छाती पर लगाने से शरीर का तापमान कम होता है। कच्चे प्याज के जूस में जीरा पाउडर और शहद डालकर पीना भी काफी फायदेमंद होता है। कच्चे आम का जूस: कच्चे आम का जूस लू से बचाव में बेहद कारगर है। कच्चे आम को उबालकर या पकाकर उसमें पानी के साथ गुड़, सौंफ, पुदीना और जीरा मिलाकर पीएं। आम का जूस शरीर के तापमान को कम करता है और ठंडक पहुंचाता है। कच्चे आम का लेप भी शरीर पर लगाना कारगर होता है।

9 of 10
इमली और गुड़ का देसी कोल्ड ड्रिंक: इमली में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। गर्मी में यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करता है। इमली को पूरी तरह मथकर पानी में गुड़ के साथ घोलकर पीना चाहिए। इसके सेवन से गर्मी सिर पर नहीं चढ़ती।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : File Photo
नींबू-पानी: नींबू-पानी भी बेहद कारगर है। नींबू में विटामिन सी और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो हमें हीट स्ट्रोक से बचाते हैं। इसके सेवन से ताजगी भी आती है। इसके अलावा नारियल पानी और लस्सी का भी सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें