अब स्कूल प्रबंधन को तय करना होगा कि स्कूल बस या वैन चालक के पास स्मार्टफोन है या नहीं। स्कूल बस चालक अपने पास स्मार्टफोन नहीं रख पाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिस पर अमल करना शुरू हो गया है। स्कूल बस चालक अपने पास सिर्फ सामान्य फोन रख पाएंगे। यदि स्कूल प्रबंधन द्वारा जांच करने पर स्मार्टफोन पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
यातायात पुलिस, प्रशासन एवं परिवहन विभाग की तरफ से जांच में स्मार्टफोन पाया गया तो ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्कूल बस चालक वाहन चलाते समय स्मार्टफोन से गाने सुनने एवं वीडियो देखने का काम करते हैं। स्मार्टफोन अब हर लोगों की पहुंच में है।
विज्ञापन
3 of 5
विद्यार्थियों के घर से स्कूल के लिए निकलने के बाद अभिभावकों को फिक्र रहती है, वह सुरक्षित पहुंच पाएगा या नहीं। अब तक स्कूल बस हादसों के कई मामले सामने आ गए हैं। ऐसे में अब कई अभिभावक खुद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने एवं लेने के लिए जाते हैं। अभिभावकों की समस्या को ध्यान मेें रखते हुए स्मार्टफोन साथ नहीं रखने का निर्देश दिया है।
4 of 5
demo pic
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा है कि स्कूल बस चालक के सामान्य फोन काफी हैं। स्कूल के ट्रांसपोर्ट अधिकारी को अधिकार है कि वह इसकी जांच कर सकेगा। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की जांच में चालक पकड़ा जाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त हो जाएगा। भविष्य में फिर से लाइसेंस नहीं बन पाएगा।
फरीदाबाद की सड़कों पर रोजाना 450 स्कूली वाहन दौड़ते हैं। इन पर निगरानी रखना बेहद जरूरी है। इन स्कूली बसों में सफर करने वाले विद्यार्थियों की जान जोखिम में रहती है। इसलिए यह ठोस कदम उठाया गया है। छात्र चालक को स्मार्ट फोन का प्रयोग करते देखें तो स्कूल व अभिभावकों को बताएं ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सकें।