फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से कभी चुनाव लड़ ही न पातीं सपना चौधरी, सदस्यता फॉर्म में सामने आईं दो बड़ी चूक

Mon, 25 Mar 2019 02:05 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
कांग्रेस ने जिस सदस्यता फार्म को आधार बनाकर सपना चौधरी के पार्टी में शामिल होने के इंकार करने के दावों पर सवाल उठाए, उस सदस्यता फार्म में दो बड़ी चूक सामने आई हैं। उस सदस्यता फार्म के आधार पर तो सपना चौधरी कांग्रेस की टिकट पर देश में कहीं से भी चुनाव लड़ ही न पातीं। वहीं, दूसरी बड़ी चूक ये थी कि सदस्यता फार्म में सपना चौधरी की पुरानी तारीखों में कांग्रेस में पांच साल की सदस्यता दिखा दी। उस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी द्वारा भरा गया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्यता फॉर्म
उम्र 23 साल बताई, चुनाव कैसे लड़ेगीं: सदस्यता फॉर्म में एक रोचक तथ्य सपना की उम्र को लेकर भी सामने आया है। इसमें उनकी उम्र 23 वर्ष बताई गई है। जबकि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का 25 वर्ष की आयु का होना अनिवार्य है। ऐसे वे चुनाव नहीं लड़ पाती। हालांकि विभिन्न वेबसाइट्स पर उनकी उम्र 28 वर्ष दर्शाते हुए उन्हें 1990 में जन्मा बताया गया है।



विज्ञापन

3 of 5
2011-15 तक के लिए सदस्यता फॉर्म: कांग्रेस द्वारा जो सदस्यता फॉर्म सपना चौधरी के नाम से भरा हुआ दर्शाया गया है, उसमें उनसे पांच रुपये सदस्यता शुल्क लिया गया है। यह शुल्क साल 2011 से 2015 तक की सदस्यता यानी पांच साल के लिए दिया गया बताया गया। हालांकि फॉर्म भरने की तारीख 23 मार्च 2019 दर्ज है। फॉर्म पर जिला या शहर कांग्रेस कमेटी के मंत्री के हस्ताक्षर नहीं हैं, केवल भर्ती करने वाले किसी त्रिपाठी के हस्ताक्षर किए गए हैं। 
 

4 of 5
इस सदस्यता फॉर्म के आधार पर सपना को साल 2019 में कांग्रेसी कैसे माना जाए, यह कांग्रेस ही बता सकती है। वहीं सदस्यता फॉर्म पर उन्हें ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाली और नजफगढ़ नई दिल्ली की नागरिक बताया गया है। उनका पेशा ‘कलाकार’ दर्ज है। इस पर उनके दस्तख्त अंग्रेजी में दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी ने कहा है कि सपना चौधरी ने खुद सदस्यता फॉर्म भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालूम हो कि रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपना ने कांग्रेस में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं। मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी और मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा था कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें