फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की प्रवक्ता रहीं पंखुड़ी पाठक की एक दिसंबर को शादी, इस पार्टी के नेता की बनेंगी दुल्हनिया

Tue, 26 Nov 2019 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
Pankhuri Pathak
बीते दिनों कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की पंजाब के विधायक अंगद सिंह से शादी की चर्चा काफी जोरों पर रही। दोनों ने दिल्ली में शादी रचाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। अब ऐसी ही एक और हाई प्रोफाइल शादी होने जा रही है। यह शादी है समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक की। पंखुड़ी पाठक एक बड़े नेता से शादी रचाने जा रही हैं।



जानिए कौन हैं वो नेता जिससे खूबसूरत और प्रतिभाशाली पंखुड़ी पाठक रचाएंगी शादी और कहां...
 
विज्ञापन

2 of 5
पंखुड़ी पाठक अनिल यादव से करेंगी 1 दिसंबर को शादी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पंखुड़ी पाठक की शादी समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से हो रही है। दोनों की शादी एक दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका से होगी। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह है जिसमें परिवार की रजामंदी है। गौरतलब है कि पंखुड़ी ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी और अब वह कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पंखुड़ी पाठक की शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
सपा की प्रवक्ता रह चुकी हैं पंखुड़ी
मालूम हो कि पंखुड़ी सपा की प्रवक्ता रह चुकी हैं अब कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट हैं। वहीं अनिल यादव भी राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और अखिलेश यादव के करीबी कहे जाते हैं। नोएडा की रहने वाली पंखुड़ी पाठक दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉ की छात्रा रहीं।

4 of 5
पंखुड़ी पाठक अनिल यादव से करेंगी 1 दिसंबर को शादी - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया था। पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। 2010 में हंसराज कॉलेज के चुनाव में उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव जीता।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pankhuri pathak
पंखुड़ी पाठक ने साल 2010 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि दिल्ली में रहने वाली पंखुड़ी पाठक किसी राजनीतिक परिवार का हिस्सा नहीं हैं, उनके पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक हैं, मां-बाप दोनों ही डॉक्टर हैं, वो जो निजी प्रैक्टिस करते हैं।

इसलिए छोड़ी थी समाजवादी पार्टी
सपा की मीडिया पैनलिस्ट पंखुरी पाठक ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सपा पर अपने समाजवादी सिद्धांतों को छोड़ देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अब वहां रहने से दम घुटता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें