फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ शादीशुदा ही नहीं एक बच्ची के पिता भी हैं बिग बॉस विनर, सलमान को पहले से पता थी ये बात

Thu, 02 Feb 2017 03:57 PM IST
अभिमन्यु वशिष्ठ/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
manveer gurjar - फोटो : सोशल मीड‌िया
बिग बॉस 10 सीजन के विजेता और सेलिब्रिटी बनने के बाद से ही विवादों ने घेर लिया है। जिस रात वो विजेता घोषित किए गए उसी रात से ही उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मामले में अब यह बात सामने आ रही है कि मनवीर के शादीशुदा होने की बात बिग बॉस के मेकर्स, बिग बॉस के अन्य प्रतियोगी और यहां तक कि सलमान को भी मालूम थी।
विज्ञापन

2 of 11
viral pic - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस-10 के विजेता मनवीर का विवाह 21 जनवरी 2014 को सेंथली निवासी प्रीति से हुआ था। मनवीर बिग बॉस में भाग लेने के लिए मुंबई जाने से पहले सेंथली स्थित अपनी ससुराल गया था, उस दौरान उसकी पत्नी प्रीति वहीं मौजूद थी। यह दावा अमर उजाला टीम के सामने सेंथली गांव निवासी प्रीति की मां मुकेश और दादा छत्रसिंह ने किया है।  मनवीर के विवाह को लेकर पैदा हुई असमंजस की स्थिति का सही पता लगाने के लिए अमर उजाला टीम सेंथली गांव पहुंची थी।
विज्ञापन

3 of 11
मनवीर के स्वागत में डांस करतीं गांव की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मनवीर गुर्जर के बिग बॉस-10 का विजेता बनने के बाद यह जानकारी सोशल साइट पर लगातर वायरल हो रही थी कि वह मनवीर विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है। इसके बावजूद मनवीर ने बिग बॉस में झूठ बोला था।

4 of 11
manveer gurjar - फोटो : अमर उजाला
चौंकाने वाली बात यह है कि मनवीर की घर वापसी के बाद भी उसके परिजनों ने उसके विवाह की बात को नकार दिया।  इसके चलते सेंथली जाकर सच्चाई का पता लगाने का प्रयास किया गया। यहां मनवीर के कथित ससुराल वालों ने भी उसके प्रीति से विवाह होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

5 of 11
manveer - फोटो : अमर उजाला
मनवीर का नाम है मनोज, डेढ़ साल की बेटी है दिविशा
प्रीति की मां मुकेश का कहना है कि उनका परिवार अब सेंथली से सिकंद्राबाद में रहने लगा है। सेंथली में उनके ससुर छत्र सिंह व सास रामेश्वरी रहते हैं। छत्रसिंह सूबेदार पद से रिटायर हैं पति राजकुमार भाटी आर्मी में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

6 of 11
manveer gurjar - फोटो : अमर उजाला
तीन बेटियों और एक बेटे में प्रीति सबसे बड़ी है। मनवीर का असली नाम मनोज कुमार है।  मनवीर अक्सर ससुराल में आता जाता रहता है। बिग बॉस में जाने से पहले भी मनवीर ससुराल आया था। उस दौरान प्रीति और उसकी डेढ़ साल की बेटी दिविशा गांव में ही थी। कुछ दिन बाद प्रीति और दिविशा मनवीर के घर अपनी ससुराल लौट गईं। अब भी दोनों वहीं हैं।
विज्ञापन

7 of 11
viral pic - फोटो : अमर उजाला
'पहले किया था विवाह से इंकार, इसी बात से थे पिता नाराज'
मुकेश ने बताया कि मनवीर के बड़े भार्ई अनूप  का विवाह चौगानपुर से व छोटे भाई की शादी झुंडपुरा से हुई है। मुकेश ने यह भी बताया कि झुंडपुर से मनवीर के लिए रिश्ता आया था लेकिन उसने विवाह से इंकार कर दिया था। इसी बात से मनवीर के पिता नाराज हो गए थे और छोटे भार्ई सचिन का विवाह कर दिया गया।

8 of 11
स्टूडियो में कंटेस्टेंट के साथ मनवीर। - फोटो : अमर उजाला
मनवीर ने उस दौरान कहा था कि वह कामयाब होने के बाद विवाह करेगा। अब, मनवीर की कामयाबी पर उसके ससुराल वाले काफी खुश हैं। मनवीर के शादी से इंकार के सवाल पर मुकेश ने कहा कि उन्होंने ऐसा मजाक में कहा होगा। वहीं, प्रीति के दादा ने कहा कि मनवीर ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी लोगों को इसकी खुशी है।

9 of 11
manveer gurjar's friend - फोटो : अमर उजाला
कल जाएगा पूरा परिवार मनवीर से मिलने
प्रीति का भाई अभिषेक व अन्य परिजन बुधवार को किसी विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। अभिषेक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मनवीर और उनकी बहन प्रीति का विवाह 21 जनवरी 2014 को हुआ था।

10 of 11
manveer - फोटो : अमर उजाला
मनवीर को बिग बॉस का विजेता बनाने के लिए उनके पूरे परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों व परिचितों ने वोटिंग की है और करवाई है। उनके विवाह को लेकर कोई असमंजस नहीं है। बृहस्पतिवार को उनका पूरा परिवार व रिश्तेदार मनवीर से मिलने उनके घर जा रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
manveer gurjar - फोटो : अमर उजाला
वहां जाकर सबकुछ भूल जाते हैं, अब याद करूंगा
बुधवार को भी सोशल साइट पर मनवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ रिपोर्टर उनसे शादी के संबंध में सवाल पूछ रहे हैं। इसमें मनवीर कुछ देर टालने के बाद कहते हैं कि वह 105 दिन तक बिग बॉस में अंजान लोगों के साथ रहा। वहां जाकर केवल वहां की बातें याद रहती हैं, जो बातें मैं वहां भूल गया था। अब याद कर लूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें