छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को सागर धनकड़ हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात के बाद सुशील स्टेडिम में मौजूद अपने घर में ही जाकर सो गया था। सुबह जब वह सोकर उठा तो उसने स्टेडियम के कर्मचारी को बुलाकर सागर व उसके साथियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में शिकायत दे दे। लेकिन कर्मचारियों को जब थाने पहुंचने पर सागर की मौत का पता चला तो उसने सुशील को खबर दी, जिसके बाद सुशील फौरन अपने घर से फरार हो गया। फरार होते समय वह घर में लगा डीवीआर भी अपने साथ ले गया था, जिसे पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। डीवीआर और मोबाइल बरामद करन के लिए पुलिस लगातार सुशील को लेकर अलग-अलग जगह जा रही है। इसी सिलसिले में पुलिस उसे लेकर हरिद्वार और ऋषिकेश भी पहुंची है, हालांकि शुरू से ही पुलिस इनकार करती रही कि वह हरिद्वार नहीं गया था। आगे पढ़ें वारदात वाली रात और उसके अगले दिन क्या-क्या हुआ जिसका खुलासा पुलिस के सामने हुआ है...