फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के समर्थन में सामने आई एक साध्वी, पत्रकार हत्या और यौन शोषण पर खोले बड़े राज

Sat, 18 Nov 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
डेरा सच्चा सौदा में 17 साल बिताने वाली कथित साध्वी बाबा राम रहीम के बचाव में सामने आई है। उनका कहना है बाबा पर लगाए तमाम आरोप झूठे हैं। ये पैसा देकर खट्टा सिंह ने लगवाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ram rahim
वे बाबा को जेल भिजवाकर खुद आश्रम पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व हाईकोर्ट से उसके खिलाफ जांच कराने की मांग भी की। साध्वी समिंद्र कौर ने अधिवक्ता एपी सिंह के साथ प्रेसवार्ता कर अपने मामा खट्टा सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

3 of 5
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
साथ ही बाबा राम रहीम को पाक साफ बताया। उन्होंने कहा उसके मामा खट्टा सिंह ने पैसे देकर साध्वियों से दुष्कर्म के आरोप लगवाए। उसने साध्वियों को अपने घर में रखा था और वह उसके प्रभाव में थीं।

4 of 5
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
खट्टा सिंह ने ही पत्रकार छत्रपति की हत्या की और राजनेताओं की मिलीभगत से उसमें बाबा का नाम शामिल करवा दिया। वह बाबा को साइड कर आश्रम पर कब्जा करना चाहता था, इसलिए उसने झूठे आरोप लगवाए।  उन्होंने कहा कि उसका मामा चाहता था कि वह भी बाबा पर झूठे आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम रहीम
जब उसने बात नहीं मानी तो उस पर दबाव बनाया गया। उसे घर में जबरन कैद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उसकी मां व मौसी भी खट्टा सिंह के प्रभाव में हैं।  समिंद्र ने आरोप लगाया कि खट्टा सिंह व उसका बेटा एक महीने में डेढ़ लाख रुपये की अफीम खा जाते हैं। उनके पास इतना पैसा कहां से आता है। वह खुद अफीम की तस्करी में भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की सरकार को जांच करवानी चाहिए, ताकि सच्चाई लोगों के सामने आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें