Bigg Boss 12 में अब ग्रेटर नोएडा का छोरा धूम मचाएगा। बोड़ाकी निवासी रॉबिन गुर्जर का सुपरहिट टीवी सीरियल बिग बॉस में चयन हो गया है। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज, जिनके बार में आपको खबर नहीं होगी। बिग बॉस की तैयारी से पहले रोबिन भाटी को पंजाबी गानों का शौक था। उन्होंने कई पंजाबी गाने गाकर यू ट्यूब पर डाले हैं। बाद में इरादा बदल दिया। तीन वर्षों से वह बिग बॉस में जाने की तैयारी कर रहे हैं। बोड़ाकी गांव के ग्रामीण चयन को लेकर हुए इंटरव्यू से काफी खुश हैं। उन्हें भरोसा है कि रोबिन का चयन जरूर होगा। वहीं, परिजनों का कहना कि दादी से प्रेरणा लेकर उसने जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
2 of 5
रॉबिन गुर्जर
सबसे पहले रोबिन ने दादी श्यामवती के साथ वीडियो बनाकर डाली। जिसमें दादी ने हाथ जोड़कर पोते के लिए वोट और सहयोग मांगा। रॉबिन के पिता का नाम दशरथ है। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वह केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके बड़े बेटे का नोएडा के बरौला में मार्बल की दुकान है। रोबिन ग्रेजुएट है। मां कमलेश का कहना है कि अगर उसका बिग बॉस में चयन हुआ तो पूरे गांव का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
बेटे का नाम है डेविड
3 of 5
फाइल फोटो
रोबिन की पत्नी का नाम बबीता है। उन्हें दो वर्ष का बेटा डेविड है। घर में खुशी का माहौल है। सगे संबंधियों का आना जाना लगा है। ग्रामीण घर जाकर बधाई दे रहे हैं। दो दर्जन गाड़ियों के साथ पहुंचे एयरपोर्ट
नोएडा के मनवीर सिंह के बाद गांव बोड़ाकी निवासी रोबिन भाटी को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने गांव से करीब दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में लोग गए थे।
4 of 5
bigg boss robin
बिग बॉस की टीम ने रॉबिन को मुंबई बुलाया था। बुधवार को करीब दस लोगों की टीम ने रॉबिन का इंटरव्यू लिया था। इंटरव्यू में टीम ने उसके धैर्य की परीक्षा ली गई थी। टीम के सदस्यों ने उससे लगातार ऐसे सवाल पूछे जिससे वह आपे से बाहर हो जाए लेकिन अपने हंसमुख स्वभाव के चलते वह उनकी बातों का मुस्कराते हुए जवाब देता गया।
इंटरव्यू की जानकारी मिलते ही शुभकामनाओं का दौर शुरू
5 of 5
बिग बॉस के लिए इंटरव्यू की जानकारी मिलने के बाद से सोशल मीडिया में लोगों ने रॉबिन को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी थीं। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक कमेंट आ रहे हैं। एक युवक ने लिखा है कि गुर्जर छोरा दोबारा बिग बॉस में धमाल मचाएगा। खास बात यह है कि रॉबिन के अलावा बिग बॉस में उसकी दादी की भी एंट्री मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में शुक्रवार को बिग बॉस के कंटेस्टेंट का चयन करने वाली टीम बोड़ाकी आकर रॉबिन की दादी का इंटरव्यू ले सकती है।