यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में इंजीनियर्स दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि दंपति का दो साल का बेटा सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
2 of 5
accident on yamuna expressway
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस वे पर 36 किलोमीटर दूर बिहार के मुजफ्फरपुर के पताही गांव के रहने वाले दपंति इंजीनियर्स की गाड़ी गलत दिशा में मुड़ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन
3 of 5
accident on yamuna expressway
हादसे में राकेश कुमार और उनकी पत्नी अनामिका को गंभीर चोटें आईं हैं। गनीमत ये रही कि अनामिका की गोद में बैठा दो साल का बेटा सुरक्षित बच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
4 of 5
accident on yamuna expressway
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के समय कार सवार दंपति कार में फंसा रहा, उनका दो साल का बेटा टक्कर लगने के बाद कार से बाहर सड़क पर आकर गिर गया। लेकिन फिर भी उसे खरोंच तक नहीं आई।
इस दौरान दो साल का मासूम सड़क पर बिलखता रहा, लेकिन किसी ने उसे उठाया तक नहीं। हालांकि काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची और बच्चे को उठाकर घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।