फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में प्रेमिका से मिलने गया था रिंकू, आज तक नहीं आया वापस

विज्ञापन
1 of 7
गायब रिंकू को दो दिन बाद भी पुलिस नहीं तलाश पाई है। विजयनगर थाने की तीन टीमें रिंकू की प्रेमिका के भाइयों और उनके दोस्तों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रात में प्रेमिका से मिलने गया था रिंकू, आज तक नहीं आया वापस

2 of 7
एसपी सिटी अजयपाल ने बताया कि छानबीन में यह बात सामने आई है कि रिंकू के साथ जो वारदात हुई है, वह उसकी प्रेमिका के भाइयों और उनके दोस्तों ने की है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि रिंकू कहां और उन्होंने उसके साथ क्या किया।
विज्ञापन

रात में प्रेमिका से मिलने गया था रिंकू, आज तक नहीं आया वापस

3 of 7
दूसरी तरफ, रिंकू की प्रेमिका की लोकेशन फैजाबाद आ रही है। उसने रात तीन बजे रिंकू की बहन विमला को फोन किया था। उसने बताया कि रिंकू मिला या नहीं। एसपी सिटी ने बताया कि प्रेमिका का परिवार मूल रूप से फैजाबाद का ही रहने वाला है।

रात में प्रेमिका से मिलने गया था रिंकू, आज तक नहीं आया वापस

4 of 7
ऐसा लग रहा है कि प्रेमिका अपने बुजुर्ग पिता के साथ है, जबकि उसके भाई दिल्ली-एनसीआर में छिपे हैं। हिंडन, हाईवे किनारे झाड़ियों में रिंकू की तलाश की जा रही है। बता दें कि रिंकू राहुल विहार में शीशे का काम करता है। वह सोमवार सुबह से लापता है।
विज्ञापन

रात में प्रेमिका से मिलने गया था रिंकू, आज तक नहीं आया वापस

5 of 7
परिजनों ने ऑनर किलिंग का अंदेशा जताकर सोमवार को दो बार एनएच-24 जाम किया था। इसके बाद रात दाे बजे पीएसी भी लगाई गई थी। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका के घर में रहने वाले किराएदार दंपति ने बताया है कि रविवार रात रिंकू की पिटाई की गई थी। वे छत पर थे, शोर सुनकर नीचे आए तो उन्हें लड़की के घरवालों ने वापस छत पर भेज दिया था।
विज्ञापन

रात में प्रेमिका से मिलने गया था रिंकू, आज तक नहीं आया वापस

6 of 7
घर के बाहर कार खड़ी थी। अंदेशा है कि मारपीट करने के बाद रिंकू को उसी कार में ले जाया गया। एसएसपी ने बताया कि हाईवे पर जाम लगाकर तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में प्रेमिका से मिलने गया था रिंकू, आज तक नहीं आया वापस

7 of 7
एसपी सिटी ने बताया कि जांच में पता चला है कि रविवार रात रिंकू की डेढ़ घंटे तक प्रेमिका से फोन पर हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके बाद रिंकू प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां उसके साथ प्रेमिका के भाइयों ने मारपीट की, इसके बाद भाइयों ने दोस्तों को भी बुलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें