फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में परेड देखने न जा पाए हों तो यहां तस्वीरों में देखें झलकियां, कुछ ऐसा था राजपथ का नजारा

Sat, 26 Jan 2019 03:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : जी पॉल
देश के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मजबूत सैन्य ताकत की एक झलक दुनिया ने देखी। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी के नाम पर थी। क्योंकि, इसी साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती भी है। भारतीय सेना ने जहां अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया वहीं नारी शक्ति ने भी अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। देखिए ये खास तस्वीरें-
 
विज्ञापन

2 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : जी पॉल
परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति जाकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। राजपथ पर पीएम ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिव रामफोसा का स्वागत किया। इसके बाद सेना की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।
 
विज्ञापन

3 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : जी पॉल
इतिहास में पहली बार असम राइफल्स ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। राइफल की झांकी में महिला शक्ति को दिखाया गया। महिलाओं के दस्ते ने असम राइफल के सिपाही, देश की हमने शान बढ़ाई की धुन पर मार्च किया। इस दस्ते का नेतृत्व मेजर खुशबू कंवर ने किया।

4 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : जी पॉल
गोरखा बटालियन की टीम ने भी राजपथ पर शमां बाधा। इनके शौर्य की गाथा इतिहास में अमर हैं।
विज्ञापन

5 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : जी पॉल
समारोह के दौरान टी 90 टी भीष्म, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लांचर, ब्रह्मोस मिसाइल, स्वाति रडार, अर्जुन मेन बैटल टैंक ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन

6 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : जी पॉल
राजपथ से गुजरती मंत्रालय की झांकी
विज्ञापन

7 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : जी पाल
परेड में ऊंटों का दस्ता भी शामिल था। इसकी तैनाती राजस्थान और गुजरात से सटे पाकिस्तानी बार्डर के कुछ हिस्सों में होती है। 

8 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : जी पॉल
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जो राष्ट्र की सेवा में समर्पित 50 साल भी मना रहा है उसने 11 सालों के अंतराल के बाद परेड में हिस्सा लिया। उसकी झांकी में उसके विविध कामकाजों और सुरक्षाबल में महिलाओं की भूमिका को दिखाया गया। सभी पैरामिलिट्री फोर्स के मुकाबले सीआईएसएफ में सबसे ज्यादा (6 प्रतिशत) महिलाएं हैं।  

9 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : जी पॉल
भारतीय वायु सेना की झांकी
विज्ञापन

10 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : जी पॉल
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें