फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को देखते हुए जमीन से आसमान तक रहेगी सुरक्षा  

Fri, 25 Jan 2019 07:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
republic day security - फोटो : हिमांशु सोनी
गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में जमीन से आसमान तक सुरक्षा रहेगी। आतंकी हमले के इनपुट़्स को देखते हुए सुरक्षा के इस कदर इंतजाम किए गए है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए नई दिल्ली में करीब 10 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। राजपथ के चारों तरफ रेड जोन बनाया गया है जहां कसि भी प्रकार की गाडिय़ों को रात 11 बजे के बाद आने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
republic day security - फोटो : हिमांशु सोनी
कई मार्ग रहेंगे बंद, दोपहर तक नई दिल्ली में आने से बचे  
शुक्रवार रात को ही बॉडरो को सील कर कदिया गया था। राजपथ के विजय चौक से लेकर लाल किले तक करीब 300 कैमरे लगाए गए हैं जिनके जरिये यहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जायेगी। इसके अलावा पहली बार फेस रीडर कैमरा लगाए गए हैं जो संदिग्ध आतंकियों या बदमाशों को देखते ही पुलिस को अलर्ट कर देंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
republic day security - फोटो : vivek nigam
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन से लालकिला के बीच एयरफोर्स, दिल्ली पुलिस, एनएसजी,एसपीजी के अलावा अद्र्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा ऊंची इमारतों पर शॉर्प शूटरों को भी तैनात किया गया है। हवाई हमले से बचाने के लिए इंडिया गेट के अलावा अन्य स्थानों पर रडार की भी तैनाती की गई है। आसमान पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। एंटी एयरक्राफ्ट गनों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से लेकर लाल किले तक करीब तीन सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही तीस जगहों पर पहली बार फेस रीडर कैमरा लगाए गए हैं जो संदिग्ध आतंकियों या बदमाशों को देखते ही पुलिस को अलर्ट कर देंगे। 

4 of 7
republic day security - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बॉर्डरों होंगे सील
दिल्ली के बॉर्डरों को शुक्रवार रात को ही सील कर दिया गया था। पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू कर दी गई थी। वाहनों को चेकिंग केबाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा था। दिल्ली में जगह-जगह पिकेट्स लगाकर चेकिंग की जा रही थी। बाजारों, मॉल्स व अन्य भीडभाड़ वाली जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरती जा रही थी। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां पहले से ही रद्द की हुई हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
republic day security - फोटो : अमर उजाला
राजधानी की 75 हाईराइज बिल्डिंग पर शॉर्प शूटरों को तैनात किया गया है, वहीं परेड स्थल के रूट पर आने वाली बिल्डिंगों पर भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। राजधानी को हवाई हमले से बचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने रडार भी लगाया है। किसी भी हवाई हमले को भांपकर उसको रोकने में रडार मदद करेगा। परेड के समय सुबह 9.50 से 12.30 बजे तक दिल्ली के आसपास हेलिकॉप्टर से आसमान पर नजर रखी जाएगी। भूमिगत मेट्रो स्टेशन व राजपथ के आसपास मौजूद कार्यालयों को अपने संरक्षण में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
republic day security - फोटो : हिमांशु सोनी
शुक्रवार दोपहर तीन बजे से कई मार्ग कर दिए गए बंद
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजपथ को शुक्रवार दोपहर तीन बजे से वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। ये पाबंदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने तक जारी रहेगी। शुक्रवार रात 11 बजे से रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड को बंद कर दिया गया। वहीं रात 2 बजे से सी हेक्सागन इंडिया गेट पर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाएगी। यह प्रतिबंध परेड के खत्म होने तक जारी रहेगा। इसके अलावा 26 जनवरी को तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से लेकर लालकिले आदि जगहों पर वाहनों की आवाजाही पर शाम चार बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
republic day security - फोटो : himanshu soni
परेड के समय को देखते हुए डी दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, आरसी अग्रवाल चौक, दिल्ली गेट से वाहनों की क्रासिंग हो सकती है। इसके अलावा रात 11 बजे के बाद से टी प्वाइंट साउथ एवेन्यू, त्यागराज मार्ग, के कामराज मार्ग, सुनहरी मस्जिद मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड, अकबर रोड, अशोक रोड, जसवंत सिंह रोड, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, रेड क्रास रोड, संसद मार्ग, इम्तियाज खान रोड, रकाबगंज रोड, पंडित पंत मार्ग, चर्च रोड, टी प्वाइंट से लेकर नार्थ एवेन्यू को बंद कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें