फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाका अब भी दे रहा दर्द: बढ़ा मौत का आंकड़ा, बेटा बोला- पांच मिनट पहले बुक हो जाती कैब तो बच जाते पापा

Mon, 17 Nov 2025 07:11 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुधांशु के मोबाइल पर अचानक 6.55 मिनट पर कैब की राइड रद्द होने का मैसेज आया तो उसने तुरंत कैब चालक को कॉल राइड रद्द करने की वजह पूछी। कैब चालक ने बताया कि लाल किला पर बम धमाका हो गया है। 
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली धमाके में जान गंवाने वाले विनय पाठक - फोटो : अमर उजाला
लाल किला के पास 10 नवंबर को हुए बम धमाके में घायल दो और शख्स ने सोमवार तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त विनय पाठक (55) और लुकमान (50) के रूप में हुई है। धमाके वाले दिन विनय ओल्ड लाजपतराय मार्केट में सामान खरीदने के लिए आए थे। सड़क के दूसरी ओर खड़ी कैब में सवार होने के लिए वह सड़क पार कर रहे थे कि धमाका हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
विनय पाठक - फोटो : अमर उजाला
विनय की टांग हो गई थी शरीर से अलग
हादसे में विनय बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उनकी एक टांग भी शरीर से अलग हो गई थी। उनके शरीर के अंदरूनी अंगों को क्षति पहुंची थी। करीब सात दिन आईसीयू में जिंदगी के लिए जंग लड़ने के बाद आखिर उनकी हार हुई। एनआईए की टीम ने सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

3 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीरें - फोटो : PTI
पांच मिनट पहले बुक हो जाती कैब तो बच जाते पापा
नम आंखों से विनय पाठक के बेटे सुधांशु ने बताया कि यदि पांच मिनट पहले कैब बुक हुई होती तो शायद उसके पिता की जान बच जाती। कैब बुक करने के बाद चालक सड़क के दूसरी ओर पहुंचा। उसने पहले सुधांशु को कॉल किया। बाद में बेटे ने पिता को कॉल कर सड़क पार कर कैब में जाने के लिए कहा, लेकिन उससे पहले ही धमाका हो गया।

4 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीरें - फोटो : PTI
बिहार के रहने वाले थे विनय पाठक
एक परिजन ने बताया कि मूलरूप से समस्तीपुर बिहार के रहने वाले विनय पाठक अपने परिवार के साथ दिल्ली के आया नगर में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी आनंदा पाठक, दो बेटे अनीश पाठक और सुधांशु के अलावा एक शादीशुदा बेटी है। विनय का सीसीटीवी लगाने के अलावा प्रॉपर्टी का कारोबार था। सुधांशु पिता के साथ ही काम करता था।
विज्ञापन

5 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीरें - फोटो : PTI
सीसीटीवी और एलईडी लेने गए थे विनय
बड़ा बेटा नोएडा की एक एमएनसी में काम करता है। 10 नवंबर को विनय पाठक ओल्ड लाजपत राय मार्केट में सीसीटीवी और एलईडी का सामान खरीदने गए थे। सामान खरीदने के बाद उन्होंने पोर्टर से कुछ सामान घर भेज दिया। एलईडी पोर्टर वाला ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। शाम करीब 6.00 बजे विनय पाठक ने बेटे सुधांशु को कॉल किया और यह बात बताई।
विज्ञापन

6 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीरें - फोटो : PTI
नहीं मिला ऑटो तो बुक की कैब
उन्होंने कहा कि वह ऑटो लेकर घर पहुंचते हैं। शाम छह बजे से साढ़े छह बजे तक वह ऑटो देखते रहे, लेकिन कोई भी जाने को तैयार नहीं हुआ। विनय ने सुधांशु को दोबारा कॉल कर कैब बुक करने के लिए कहा। बेटे ने लाल किला गेट नंबर-1 से आया नगर की कैब बुक कर दी। कैब चालक वहां पहुंच भी गया।
विज्ञापन

7 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीरें - फोटो : PTI
सड़क पार करते वक्त हुआ धमाका
सड़क के दूसरी ओर गेट नंबर-4 के बाहर से उसने सुधांशु को कॉल कर कहा कि वह यू-टर्न लेकर जाएगा तो उसे समय लग जाएगा, सवारी को सड़क पार कर कैब तक आने के लिए कहो। सुधांशु ने पिता को कॉल कर सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए कहा। इस बीच बीच सड़क में पहुंचने पर ही धमाका हो गया और विनय पाठक जख्मी हो गए।

8 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : PTI
धमाके के बाद कैब चालक ने रद्द कर दी राइड तो धमाके का पता चला...
सुधांशु के मोबाइल पर अचानक 6.55 मिनट पर कैब की राइड रद्द होने का मैसेज आया तो उसने तुरंत कैब चालक को कॉल राइड रद्द करने की वजह पूछी। कैब चालक ने बताया कि लाल किला पर बम धमाका हो गया है। सुधांशु ने पिता को कॉल किया तो उनका कॉल नहीं मिला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसने बाकी परिजनों को सूचना दी।

9 of 10
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने की बदसलूकी
बाद में परिवार के कई सदस्य एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। वहां पर अफरा-तफरी का माहौल था। वीवीआईपी लोगों के आने की वजह से कोई उनको अस्पताल में घुसने भी नहीं दे रहा था। परिजनों ने आरोप लगाए कि किसी तरह वह अंदर पहुंचे तो वहां विनय पाठक का पता नहीं चला। इस बीच डॉक्टरों ने उनके साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन

10 of 10
धूं-धूं कर जली गाड़ियां - फोटो : ANI
घायलों की लिस्ट में था पापा का नाम
देर रात को घायलों की लिस्ट आई, उसमें पिता का भी नाम था। जांच करने पर पिता के आईसीयू में भर्ती होने का पता चला। विनय पाठक की धमाके में एक टांग अलग हो गई थी। उनके अंदरूनी अंगों को काफी नुकसान पहुंचा था। करीब एक सप्ताह चले उपचार के बाद सोमवार तड़के करीब 3 बजे विनय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें