नोएडा में निर्माणाधीन इमारत गिरी
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार, आरके भारद्वाज की बिजली के कंट्रोल पैनल बनाने की शक्ति टेक्नो फैब्रिक्स नाम से तीन मंजिला फैक्टरी है। फैक्टरी 1979 से 500 वर्गमीटर में चल रही है। तीसरी मंजिल पर कंस्ट्रक्शन का काम हो रहा था। साथ ही, पहली व दूसरी मंजिल के आगे के हिस्से पर लोहे के गर्डर और पट्टियां डालकर प्लंबर काम कर रहे थे। अचानक 6:45 बजे आगे का हिस्सा भरभराकर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और गाजियाबाद से एनडीआरएफ, प्राधिकरण के कमियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस कमिश्नर और डीएम समेत तमाम आला अधिकारी भी पहुंच गए। इस दौरान ठेकेदार जैनेंद्र और मजदूर गोपी, सागर व आशु को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।