delhi news
- फोटो : अमर उजाला।
ओलंपिक में देश के नाम स्वर्ण पदक का सपना देखने वाले रियाज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साइकिल उपहार में दी। आर्थिक रूप से कमजोर महाराजपुर निवासी रियाज अपने पिता मोहम्मद रुस्तम और मां मुन्नी खातून व दो बहन और भाई के साथ रहता है। दिल्ली के सर्वोदय बाल विद्यालय में नौवीं कक्षा के छात्र रियाज को साइकलिंग का बेहद शौक है, लेकिन खुद की साइकिल ना होने की वजह से रियाज को तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही थी।