फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पुलिस को खबर न प्रशासन को भनक और दिल्ली में घुस आए हजारों लोग, खुफिया एजेंसियां भी फेल

Thu, 22 Aug 2019 12:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय
न दिल्ली पुलिस को भनक लगी और न ही प्रशासन को हवा। यहां तक कि खुफिया इनपुट भी फेल हो गए कि बुधवार को कितने प्रदर्शनकारी दिल्ली आने वाले हैं। जब ये प्रदर्शनकारी दिल्ली की सड़कों पर उतरे तो हर ओर जाम लग गया। 10 से 15 मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को घंटों लग गए। बुधवार को पूरे दिन हालात यह रहे कि राजधानी के कई इलाकों के लोग घंटों सड़कों पर फंसे रहे। आगे जानिए पूरा हाल और देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय
कोपरनिकस मार्ग पर पुलिस ने इनको हिरासत में लेने का प्रयास किया तो ये इंडिया गेट की तरफ भाग खड़े हुए। पूरे दिन जाम से लोगों को निजात दिलाने का खेल चलता रहा। शाम को तीन से चार हजार प्रदर्शनकारी तुगलकाबाद के लिए पैदल ही रवाना हो गए। रविदास मंदिर तोड़ने के विरोध में कई राज्यों के प्रदर्शनकारी बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे। इनकी तादाद इतनी थी कि दिल्ली पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन

3 of 10
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय
मध्य जिला व नई दिल्ली जिला पुलिस बिल्कुल अलर्ट नहीं थी। पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस सुबह से शाम तक प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल नहीं कर पाई। ट्रैफिक पुलिस ने तो प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए लोगों को जाम से बचाने के लिए कोई एडवाइजरी भी नहीं जारी की थी। कई पुलिस अधिकारी खुद ही मान रहे हैं कि उनका नेटवर्क या कहें खुफिया विभाग, प्रदर्शनकारियों की संख्या और उनके मंसूबों को लेकर पूरी तरह फेल रहा है। दिल्ली पुलिस को यह पता नहीं था कि प्रदर्शनकारी कब क्या करना चाहते हैं।

4 of 10
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय
कई राज्यों से भारी संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों को कई घंटे तक अपने कब्जे में रखा। इस कारण मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण जिले में बड़े पैमाने पर जाम लग गया। कई जगह वाहनों की एक से दो किमी लंबी लाइनें लग गई थीं। प्रदर्शनकारी भीड़ के रूप में थे। न तो किसी का उन पर नियंत्रण था और न ही कोई नेता था। पुलिसवाले उनको जहां जाने के लिए मना करते, वे वहीं जाते थे। 
विज्ञापन

5 of 10
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय
प्रदर्शनकारी बुधवार सुबह नौ बजे से ही रामलीला मैदान पहुंचने शुरू हो गए थे। कुछ प्रदर्शनकारी अपने वाहनों से आए, जबकि कुछ रेलवे व बसों का सहारा लेकर पहुंचे। ज्यादातर लोग पैदल ही रामलीला मैदान पहुंचे थे। इस कारण कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पहाड़गंज, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, पुरानी दिल्ली और नेताजी सुभाष मार्ग आदि जगहों पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। ये लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए तो आसपास बड़े पैमाने पर जाम लग गया। डीडीयू मार्ग, आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, नेताजी सुभाष मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कमला मार्केट व जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर दिनभर जाम रहा। लोगों ने इन मार्गों को दोपहर तीन बजे तक कब्जे में रखा। पुलिस को इन मार्गों की ओर आने वाले ट्रैफिक को या तो रोकना पड़ा या फिर परिवर्तित करना पड़ा। काफी हद तक राजघाट रिंग रोड भी प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

6 of 10
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय
नई दिल्ली के ट्रैफिक को किया जाम
रामलीला मैदान से प्रदर्शनकारी बहादुर शाह जफर मार्ग और रणजीत सिंह फ्लाईओवर से कॉपरनिकस मार्ग व मंडी हाउस पहुंचे। इस कारण कनॉट प्लेस, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मंडी हाउस, भगवानदास रोड, तिलक मार्ग, डब्ल्यू प्वाइंट और केजी मार्ग पर बड़े पैमाने पर जाम लग गया। देर शाम तक यहां जबरदस्त जाम के हालात रहे। इसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।  पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेने के लिए बसें बुला लीं। ये लोग बसों से निकलकर भाग रहे थे।
विज्ञापन

7 of 10
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय
कनॉट प्लेस को भी कर दिया ठप
नियंत्रण न होने के कारण काफी संख्या में प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस में घुस गए। यहां पर कुछ प्रदर्शनकारी आउटर सर्किल पर रोड पर ही बैठ गए थे। इस कारण पूरा कनॉट प्लेस दोपहर के समय जाम हो गया था। वाहन कनॉट प्लेस में न तो घुस पा रहे थे और न ही निकल पा रहे थे। इस कारण कनॉट प्लेस से जुड़े मार्गों पर जाम लग गया था। 

8 of 10
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय
इंडिया गेट पर भी लग गया जाम
पुलिस ने कनॉट प्लेस और कॉपरनिकस मार्ग से प्रदर्शनकारियों को किसी तरह नियंत्रित किया। इसके बाद ये इंडिया गेट पहुंच गए। इस कारण तिलक मार्ग और इंडिया गेट पर बड़े पैमाने पर जाम लग गया था। यहां तीन से चार हजार प्रदर्शनकारी थे। इससे पुलिस को कुछ नहीं सूझा तो भीम आर्मी के चंद्रशेखर को बुलाया गया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया। 

9 of 10
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय
रविदास मंदिर की ओर किया कूच
बुधवार शाम को प्रदर्शनकारी इंडिया गेट से तुगलकाबाद स्थित रविदास मंदिर को देखने के लिए रवाना हुए। तीन से चार हजार प्रदर्शनकारी पैदल ही इंडिया गेट से जाकिर हुसैन मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग होते हुए तुगलकाबाद के लिए गए। इस कारण जाकिर हुसैन मार्ग, निजामुद्दीन, इंडिया गेट, लाला लाजपत राय मार्ग, मूलचंद आदि जगहों पर जाम लग गया। शाम के व्यस्त समय में इन मार्गों पर वाहनों की तीन से चार किलोमीटर लंबी लाइनें लग गई थीं। 
विज्ञापन

10 of 10
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय
पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना चाहते थे
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना चाहते थे। संख्या ज्यादा नहीं होने के कारण उनको जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। मध्य जिला डीसीपी और दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें