फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जय भीम की हुंकार के बीच लगे मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे, गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज

Thu, 22 Aug 2019 11:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भीम आर्मी का प्रदर्शन और टूटी फूटी गाड़ियां - फोटो : कुमार संजय/जीपाल
तुगलकाबाद में डीडीए के संत रविदास का मंदिर तोड़ने का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को कई राज्यों से दिल्ली आए प्रदर्शनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर भवन पर जुटने के बाद प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ भी हो जाए, लेकिन संत रविदास का मंदिर तुगलकाबाद में ही बनेगा। आगे तस्वीरों में देखिए पूरा विरोध प्रदर्शन...
विज्ञापन

2 of 7
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद - फोटो : कुमार संजय
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के नेतृत्व में अंबेडकर भवन से हजारों प्रदर्शनकारी सुबह करीब साढ़े 10 बजे रामलीला मैदान पहुंचे। प्रदर्शन में दिल्ली के भीम आर्मी से जुड़े विभिन्न संगठन, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 7
भीम आर्मी समर्थक पहुंचे दिल्ली - फोटो : कुमार संजय
इस दौरान दिल्ली सरकार के अनुसूचित जाति और अनुसूचति जनजाति मामलों के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम भी पहुंचे।  प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मंदिर वहीं बनाया जाए, जहां पर पहले था। संत रविदास की मूर्ति को सम्मान के साथ स्थापित किया जाए।

4 of 7
गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ - फोटो : जी पाल
प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर पथराव, 100 से अधिक गाड़ियां तोड़ीं, पुलिस ने हवाई फायरिंग के बाद भांजीं लाठियां
रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में बुधवार को रामलीला मैदान में जुटे लोग उग्र हो गए। सैकड़ों लोगों ने शाम को तुगलकाबाद इलाके में तोड़े गए मंदिर की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। उग्र भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान भीड़ की पुलिस से झड़प भी हो गई। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की भी गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ - फोटो : जी पाल
उग्र भीड़ ने तुगलकाबाद इलाके में सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। 100 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। कुछ बाइकों में आग भी लगा दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में लाठीचार्ज किया। झड़प में कई पुलिसकर्मी और दर्जनों प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए। 
विज्ञापन

6 of 7
गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ - फोटो : जी पाल
पुलिस ने देर शाम भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में ले लिया। लोकल पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की कई कंपनियां मौके पर तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि रामलीला मैदान से आठ से दस हजार लोगों की भीड़ शाम 5 बजे आश्रम चौक पहुंच गई। वहां से तुगलकाबाद एक्सटेंशन टी-प्वाइंट पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ से आगे न बढ़ने का आग्रह किया, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : जी पाल
भीड़ से लगा भीषण जाम
दिल्ली पुलिस और प्रशासन को भनक तक नहीं लगी कि बुधवार को इतने प्रदर्शनकारी दिल्ली आने वाले हैं। जब ये प्रदर्शनकारी दिल्ली की सड़कों पर उतरे तो हर तरफ जाम लग गया। बुधवार को पूरे दिन राजधानी के कई इलाकों में लोग घंटों सड़कों पर फंसे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें