फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों तक थानों के लगाए चक्कर, फिर SSP ऑफिस पहुंचकर रेप पीड़िता ने कर डाला ये काम

Sat, 26 May 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
self immolation
डायल-100 पर ही रिपोर्ट दर्ज करने का दावा करने वाली गाजियाबाद पुलिस की पोल एक रेप पीड़िता ने खोलकर रख दी है। महिला का आरोप है कि वह पिछले 10 दिनों से चौकी, थाने, सीओ सिटी ऑफिस और एसएसपी ऑफिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इससे परेशान होकर युवती ने ऐसा कदम उठा लिया कि पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

2 of 6
rape
बृहस्पतिवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश करने लगी, जिसे देख पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। मामला एसएसपी के संज्ञान में पहुंचा तो 10 दिन बाद विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

3 of 6
Rape, Gangrape, Acid Attack
साहिबाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का पति साउदी अरब की एक कंपनी में अकाउंटेंट है। उसका कहना है कि उसने 10 महीने पहले विजयनगर क्षेत्र में नईम निवासी मिर्जापुर विजयनगर से 16 लाख रुपये में 70 गज का प्लाट खरीदा था। आरोप है कि पूरी रकम देने के बाद भी आरोपी नईम उससे पांच लाख रुपये की ओर मांग कर रहा था। 14 मई को महिला मिर्जापुर में एक प्लाट को देखने के लिए गई थी, जहां से रात करीब नौ बजे वापस घर लौट रही थी।

4 of 6
girl rape
वह एनएच-24 पर ऑटो का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान एक कार आई और उसमें सवार अज्ञात युवक ने उसे धक्का देकर कार में अगवा कर बैठा लिया। पीड़िता का कहना है कि कार में नईम बैठा था, जिसने उसके दुपट्टे से उसके हाथ पैर बांधकर कार में बंधक बना लिया। महिला का आरोप है कि नईम ने हाईवे पर ही उससे दुष्कर्म किया और उसे डासना मसूरी के पास फेंककर फरार हो गए। कार में तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन

5 of 6
गैंगरेप - फोटो : SELF
महिला का कहना है कि पहले वह डासना चौकी गई, जहां से उसे विजयनगर थाने भेज दिया गया। इसके बाद थाने में एक दिन तक उससे ही पुलिस ने पूछताछ की ओर अगले दिन आने की बात कहकर भेज दिया। महिला इसके बाद से लगातार थाने, सीओ सिटी और एसएसपी ऑफिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
बृहस्पतिवार को वह एसएसपी ऑफिस में पेट्रोल लेकर पहुंची और पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश करने लगी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और मामले की जानकारी एसएसपी को दी। मामला जब एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्हें तुरंत विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया। एसएसपी का कहना है कि मामले में रेप की धाराओं की रिपोर्ट हो चुकी है। आरोपी नईम व अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें