9 जुलाई को दिल्ली पुलिस के एएसआई ने युवती से रेप करने से ठीक चार दिन पहले यानि 5 जुलाई को भी शराब पीने के बाद उससे पिस्टल के बल पर उससे छेड़छाड़ की थी। उसकी सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत मालिक व मालकिन से की थी। कारोबारी ने जब इसके बारे में जयवीर से पूछताछ की तो उसने युवती से माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
रेप से चार दिन पहले पुलिसवाले ने मांगी थी इसी लड़की से माफी
2 of 5
9 जुलाई को जयवीर कारोबारी के घर आया था। दोनों ने शराब पी और बाद में खाना खाया। जयवीर ने कारोबारी को बताया कि उसे ज्यादा नशा हो गया है और वह अकेले घर नहीं जा सकता। कारोबारी ने अपने यहां काम करने वाली युवती को जयवीर को उसके घर छोड़कर आने को कहा।
विज्ञापन
रेप से चार दिन पहले पुलिसवाले ने मांगी थी इसी लड़की से माफी
3 of 5
पीड़िता ने बताया कि घर तक छोड़ने के दौरान जयवीर ने उसे कमरे में खींच लिया और पिस्टल के बल पर दुष्कर्र्म किया। जयवीर के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी जयवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रेप से चार दिन पहले पुलिसवाले ने मांगी थी इसी लड़की से माफी
4 of 5
पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कारोबारी ने जयवीर को फंसाने के लिए तो ऐसा नहीं किया। पुलिस कारोबारी और जयवीर के संबंधों की जांच कर रही है। पुलिस ने कारोबारी और पीड़िता से पूछताछ की है। साथ ही पंजाबी बाग में दर्ज कारोबारी के खिलाफ शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई की जांच में भी जुट गई है।
रेप से चार दिन पहले पुलिसवाले ने मांगी थी इसी लड़की से माफी
5 of 5
23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार एएसआई जयवीर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ जल्द चार्र्जशीट दाखिल की जाएगी। ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कार्रवाई की जाएगी।