फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्र की साजिश में बह गई रामलीला, नुकसान की भरपाई के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

Sun, 24 Sep 2017 10:21 AM IST
आशुतोष दुबे
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
द‌िल्ली शहर में दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने रामलीला आयोजकों के दांत खट्टे कर दिए। आयोजकों के इंतजाम बारिश के आगे नाकाफी साबित हुए। लाखों रुपए के इंतजाम पर पानी फिर गया। मंचन के लिए दोबारा से मशक्कत की जाएगी। डिजिटल स्क्रीन से लेकर मंचन स्टेज को फिर से तैयार किया जाएगा। हालांकि सबसे ज्यादा नुकसान रामलीला मैदान में खाने के स्टॉल व झूले लगाने वालों को हुआ है। जाहिर है भरपाई भी यहां आने वाले दर्शकों से आगामी दिनों में ही की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
ramlela - फोटो : amar ujala
शहर में दो स्थानों पर बड़ी रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पहली श्री राम मित्र मंडल द्वारा सेक्टर-62 में की जा रही है। जबकि दूसरी नोएडा स्टेडियम में सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित की गई। लेकिन बारिश ने दोनों ही आयोजकों की कमर तोड़ दी है। श्री राम मित्र मंडल के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि वह पांच सालों से नोएडा स्टेडियम में मंचन करते आए हैं। लेकिन इस बार सेक्टर-62 में रामलीला का आयोजन किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 6
रामलीला - फोटो : amarujala
यहां प्राधिकरण द्वारा पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई। निजी स्तर पर जितनी लाइटिंग की गई थी। बारिश ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। स्टेज का हाल भी बेहाल है। साउंड सिस्टम से लेकर दर्शकों के बैठने के स्थान पर लगे सोफे, कुर्सियां, तिरपाल पानी मय हो चुके हैं। काफी समय लगेगा। वहीं, सनातन धर्म रामलीला समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि पहली बार डिजिटल स्क्रीन के साथ रामलीला का मंचन किया जा रहा था। लेकिन बारिश ने स्क्रीन को खराब कर दिया। पूरे मैदान में पानी भर चुका है। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसी तरह दोबारा से पूरी व्यवस्था की जाएगी।

4 of 6
रामलीला - फोटो : amarujala
व्यंजनों व झूले के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
आयोजकों की मानें तो दोनों ही स्थानों पर फूड स्टॉफ व झूले लगाने वालों को नुकसान हुआ है। जिन स्थानों पर झूले लगे हैं वहां पानी भरने से मिट्टी गीली हो चुकी है। फूड स्टॉल वालों का लाखों रुपए का व्यंजन खराब हो चुका है। जिसे अब फेंका जा रहा है। झूला संचालक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि दो दिनों से यहां मंचन नहीं होने से पूरा व्यापार ठप है। ऐसे में भरपाई के लिए झूले व व्यंजनों के दाम बढ़ना तय हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
रामलीला
कलाकारों का टूट रहा मनोबल
बारिश का असर मंचन पर अधिक पड़ा है। दो दिनों से मंचन हॉल में किया जा रहा है। जहां स्टेज काफी छोटा है। जबकि यहां मंचन करने वाले कलाकार बड़े स्टेज पर मंचन के आदी हैं। साथ ही मंचन भी तभी होता है जब भीड़ की तरफ से उन्हें प्रोत्साहन मिले। लेकिन यहां ऐसा कुछ भी कर पाने में आयोजन कर्ता नाकाम हैं। ऐसे में कलाकारों का मनोबल कम होता दिख रहा है। बावजूद इसके मंचन को एक भी दिन रुकने नहीं दिया जा रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामलीला - फोटो : amarujala
मैदान को फिर से रामलीला के तैयार करने में जुटे आयोजन कर्ता
दोनों ही मैदानों को दोबारा से तैयार करने के लिए आयोजन कर्ता जुट गए हैं। लाखों रुपए का नुकसान तो हुआ है। लेकिन मंचन के स्टेज, बैठने के स्थान को वह फिर से सही करेंगे। यदि रविवार को बारिश न हुई तो इसकी शुरुआत दोपहर से शुरू कर दी जाएगी। मशीनों के जरिए मैदान से पानी निकाला जा रहा है। गढ्ढों को रेत से भरने का काम भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें