भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युमन हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन सोमवार से स्कूल में कक्षाएं शुरू करवाने की तैयारी में है। इससे पूर्व स्कूल की खामियों को तो दूर किया ही जा रहा है साथ ही साथ यहां सुरक्षा में भी बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
रायन इंटरनेशनल स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में पहले से तैनात चतुर्थ क्लास कर्मचारियों के स्थान पर नए लगाए जा रहे हैं। 16 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। बस चालक व परिचालक को बदलने के साथ-साथ उनमें महिला अटेंडेंट भी लगाई जा रही हैं। जिला प्रशासन स्कूल सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा रहा है। यहां स्कूल के मेन गेट पर ही सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रायन इंटरनेशनल स्कूल
घटनाक्रम के तुरंत बाद यहां तैनात सुरक्षा एजेंसी को हटा दिया गया था। इसके स्थान पर अब दूसरी सुरक्षा एजेंसी को तैनात किया गया है। इस एजेंसी के माध्यम से यहां 16 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं जिसमें से 11 दिन में व 5 रात को तैनात रहेंगे। दो गेट पर 6 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। शेष महिला सुरक्षाकर्मी हैं जिन्हें स्कूल के अंदर लगाया गया है।
4 of 6
रायन इंटरनेशनल स्कूल
फिल्हाल इनकी ड्यूटी स्कूल रिसेपशन के साथ-साथ अन्य स्थानों पर ही लगाई गई है। स्कूल के अंदर ही सुरक्षा के मद्देनजर कुछ प्वाइंट बनाए जा रहे हैं जिसमें सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसी सुरक्षा एजेंसी के अंतर्गत बसों में महिला अटेंडेंट भी नियुक्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रायन इंटरनेशनल स्कूल
पिछले तीन दिनों में करीब 40 महिलाओं के इंटरव्यू यहां लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को बारिश के बावजूद भी यहां महिलाएं बस अटेंडेंट पद के लिए इंटरव्यू देने पहुंची थी। सूत्रों ने बताया कि यहां पहले से बस पर तैनात चालक व परिचालकों को भी हटाया जा रहा है और उनके स्थान पर दूसरे लगाए जा रहे हैं।
रायन स्कूल की आधी बनी बाउंड्री
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
स्कूल की बाउंड्री को कवर करने के लिए टीनशेड का प्रयोग किया जा रहा है। मेन गेट से स्कूल के अंदर की एक्टिविटी न दिख सके इसके लिए गेट को भी कवर कर दिया गया है। शनिवार को स्कूल में डीसी के साथ अभिभावकों की मीटिंग होनी है इसको लेकर तैयारी की जा रही थी।