फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramkesh Murder Case: रामकेश की कई लड़कियों से दोस्ती थी, लैपटॉप में मिले 15 से अधिक युवतियों के वीडियो-फोटो

Tue, 28 Oct 2025 10:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया का कहना लैपटॉप एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। छानबीन के दौरान पुलिस रामकेश का मोबाइल फोन नहीं बरामद कर पाई। पुलिस आरोपियों को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
रामकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
तिमारपुर के गांधी विहार इलाके में यूपीएससी के छात्र रामकेश हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को उसके लैपटॉप से 15 से अधिक लड़कियों को फोटो और वीडियो मिले हैं। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) रविंद्र यादव ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।
विज्ञापन

2 of 7
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने इससे इनकार करते हुए लैपटॉफ की एफएसएल जांच की बात की है। उनका कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा। फिलहाल छानबीन के दौरान पुलिस को रामकेश का मोबाइल फोन बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस उसे बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी अमृता चौहान और मृतक रामकेश मीणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो तीनों ही आरोपी अमृता चौहान, सुमित कश्यप और संदीप को दोबारा से पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। हालांकि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रामकेश का मोबाइल कमरे में ही छोड़ दिया था, पुलिस को जांच के दौरान जला हुआ मोबाइल नहीं मिला।

4 of 7
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बात का पता किया जा रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आरोपियों ने मोबाइल को कहीं छिपा दिया हो या उसको नष्ट कर दिया हो। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला चूंकि बेहद हाई प्रोफाइल हो चुका है, इसलिए जांच अधिकारी एक-एक कदम फूंक-फूंककर रख रहे हैं। केस में और फॉरेंसिक सबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रामकेश मीणा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हार्ड डिस्क में रखे था अमृता के अश्लील वीडियो-फोटो
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामकेश की लिव-इन पार्टनर रही अमृता के अश्लील वीडियो और फोटो को उसने एक हार्ड डिस्क में रखे हुए थे। पिछले करीब दो-तीन माह से वह इनको डिलीट करने या उसे दे देने की मांग कर रही थी। रामकेश इसके लिए आना-कानी कर रहा था। अमृता ने उसको प्राप्त करने के लिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 7
रामकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बाद में वह रामकेश के दो लैपटॉप लेकर निकली। पुलिस ने जब इनको बरामद किया तो लैपटॉप में 15 से अधिक लड़कियों के फोटो और वीडियो बरामद हुए। विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि इन लड़कियों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। फोटो और वीडियो से लगता है कि रामकेश की कई लड़कियों से दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतक रामकेश मीणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो महीने पहले अमृता ने सुमित को बता दी थी सारी बात
वहीं छानबीन के दौरान यह भी पता चला है कि अमृता ने करीब दो माह पूर्व अपने पहले प्रेमी सुमित को सारी बात बता दी थी। तभी से दोनों उसकी हत्या की योजना बना रहे थे। बाद में संदीप के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया गया। संदीप का दावा है कि उसे नहीं पता था कि आरोपी रामकेश की हत्या के इरादे से आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें