स्वदेशी का दामन थाम कर आयुर्वेदिक दवाओं से लेकर सौंदर्य प्रसाधन तक में दखल रखने वाली बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद अगले महीने बाजार में प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट, बेबी केयर प्रोडक्ट और हेल्थ ड्रिंक पावरवीटा उतारने वाली है।इसकी घोषणा बाबा रामदेव ने खुद की। (सभी फोटो: कुमार संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
देखिए बाबा ले आए अपनी 'मैगी', खुद बनाई और खाई भी
2 of 6
सोमवार को यहां पतंजलि आटा नूडल्स देश भर में लांच करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि अगले महीने उनके कई नए उत्पाद आ रहे है। इनमें हेल्थ ड्रिंक पावर विटा, प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट और बेबी केयर प्रोडक्ट शामिल है। उन्होंनें बताया कि उनके उत्पाद उपभोक्ताओं के जेब के अनुकूल होंगे और उन्हें गुणवत्तापूर्ण तरीके से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
देखिए बाबा ले आए अपनी 'मैगी', खुद बनाई और खाई भी
3 of 6
इससे पहले उन्होंने पतंजलि आटा नूडल्स लॉन्च किया। इसकी टैग लाइन है -झटपट बनाओ बेफिक्र खाओ-। उन्होंने बताया कि आटा नूडल्स से होने वाली कमाई गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की जाएगी।
देखिए बाबा ले आए अपनी 'मैगी', खुद बनाई और खाई भी
4 of 6
आटा नूडल्स के 70 ग्राम के पैकेट की कीमत 15 रुपए रखी गई है। बाबा रामदेव ने कहा कि डाइट का विशेष ख्याल रखने के लिए ऑयल फ्री आटा नूडल भी बाजार में उपलब्ध होगा। उल्लेखनीय है कि करीब छह महीने पहले नेस्ले के मैगी नूडल्स पर प्रतिबंध लगने के बाद पतंजलि आयुर्वेद ने अपना नूडल्स बाजार में उतारने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
देखिए बाबा ले आए अपनी 'मैगी', खुद बनाई और खाई भी
5 of 6
बाबा रामदेव ने बताया कि कंपनी ने पतंजलि आटा नूडल्स की भारी मांग है और इसे पूरा करने के लिए छह मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई है जो उसके मौजूदा हरिद्वार स्थित संयंत्र के अतिरिक्त होंगे। रामदेव ने कहा दिसंबर के अंत तक उनका नूडल्स 10 लाख दुकानों में उपलब्ध होगा।
हालांकि उन्होंने निवेश का कोई ब्योरा नहीं दिया। पतंजलि ने अपने 70 ग्राम नूडल्स के पैकेट की कीमत 15 रुपये रखा है और दावा किया गया है कि यह नूडल्स प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले सस्ता होगा। उनके मुताबिक प्रतिस्पर्धी का आटा नूडल्स 25 रुपये का है।