वाराणसी में रूसी युवती पर उसके ही दोस्त द्वारा तेजाब से हमला करने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूपी सरकार से रिपोर्ट तलब की है। स्वराज ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एसिड अटैक का शिकार रूसी युवती कभी देख नहीं सकेगी!
2 of 10
विदेशी मंत्री स्वराज ने ट्वीट किया, ‘जैसे ही वाराणसी में रूसी युवती पर तेजाब फेंके जाने के मामले के बारे में पता चला, मैंने उसी समय मामले में यूपी सरकार से रिपोर्ट तलब की।’ उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसिड अटैक का शिकार रूसी युवती कभी देख नहीं सकेगी!
3 of 10
रूसी युवती डारया यूरिएवा प्रोकीना पर 13 नवंबर को उसके ही दोस्त सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने एसिड अटैक किया था। इसकी वजह से वह 46 फीसदी जल गई है।
एसिड अटैक का शिकार रूसी युवती कभी देख नहीं सकेगी!
4 of 10
युवती को बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसिड अटैक का शिकार रूसी युवती कभी देख नहीं सकेगी!
5 of 10
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी ने बताया कि श्रीवास्तव प्रोकीना के रूस वापस जाने से गुस्सा था। उसी गुस्से में आकर उसने युवती पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
एसिड अटैक का शिकार रूसी युवती कभी देख नहीं सकेगी!
6 of 10
घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार सिद्धार्थ अस्पताल में उससे मिलने आया और उसने अपने किये पर पश्चाताप जताया।
विज्ञापन
एसिड अटैक का शिकार रूसी युवती कभी देख नहीं सकेगी!
7 of 10
उसने कहा कि मैंने जो किया, मुझे उसका दुख है। मैं नहीं जानता कि अब कभी मैं उससे मिल भी पाऊंगा कि नहीं।
एसिड अटैक का शिकार रूसी युवती कभी देख नहीं सकेगी!
8 of 10
तेजाब हमले में गंभीर रुप से झुलसी रूसी युवती को एयरलिफ्ट कर गंभीर हालत में शनिवार की रात सफदरजंग अस्पताल के बर्न विभाग में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल पीड़ित युवती के इलाज में जुटा है। इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि हालत नाजुक बनी हुई है।
एसिड अटैक का शिकार रूसी युवती कभी देख नहीं सकेगी!
9 of 10
सफदरजंग अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, डारया यूरिएवा प्रोकिना (23) को बर्न विभाग के आईसीयू में 45 फीसदी झुलसी हुई अवस्था में भर्ती कराया गया है। प्रोकिना की बाईं आंख की रोशनी पूरी तरह से खत्म हो गई है, जबकि दाईं आंख भी झुलसी है, लेकिन रोशनी बची हुई है।