ग्रेटर नोएडा के पहलवान ने यूके में जीता गोल्ड मेडल। (सभी फोटोः अमित त्यागी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा) ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के राजेश भाटी ने रचा इतिहास। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत का किया नाम रौशन। राजेश भाटी ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। राजेश की उपलब्धि इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2015 में फ्री स्टाइल कुश्ती में अमेरिका के क्रिस्टोफर स्मिथ को हराकर ये मेडल जीता है।