फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कैसे बारिश-ओले और जाम से जूझा दिल्ली-एनसीआर, दिन में छाया अंधेरा

Tue, 22 Jan 2019 11:36 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
delhi rains - फोटो : एएनआई
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम ने करवट बदल ली है। एक ओर जहां पहाड़ी क्षेत्रों में आज ताजा बर्फबारी हुई वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों की सुबह ही बारिश और ओलों से हुई। अपने-अपने दफ्तरों के लिए तैयार हो रहे लोगों को भींग कर दफ्तर पहुंचना पड़ा। वहीं बारिश के बाद हुई जाम की समस्या से लोग देर से पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 10
delhi rains - फोटो : एएनआई
आज सुबह 9 बजे दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा फरीदाबाद गाजियाबाद आदि क्षेत्रों में आज सुबह 9 बजे ऐसा अंधेरा छा गया मानों दिन में रात हो गई हो। पश्चिमी विक्षोभ में परिवर्तन के कारण सोमवार सुबह बादल छाया रहा, लेकिन दोपहर बाद तेज हवाओं से झमाझम बारिश हुई, जो मंगलवार सुबह को भी जारी है। दिल्ली एनसीआऱ में दिन में ही अंधेरा छा गया। वहीं हिमाचल और जम्मू और कश्मीर के कई भागों में भारी बर्फबारी ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

3 of 10
delhi rains - फोटो : एएनआई
कोहरे और कम दृश्यता की वजह से दिल्ली आने और जाने वाली 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

4 of 10
delhi rains - फोटो : एएनआई
दिल्ली के विकास मार्ग, पंजाबी बाग, इंद्रप्रस्थ आदि क्षेत्रों में सुबह-सुबह ही भारी जाम लगा, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 10
delhi rains - फोटो : एएनआई
दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद प्रदूषण के ग्राफ में भी कमी आई है। मौसम विभाग की मानें तो 24 जनवरी तक तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद भी सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

6 of 10
delhi rains - फोटो : एएनआई
हवा की दिशा बदलने और हवा के साथ आई नमी के बाद हुई बारिश की वजह से प्रदूषण में कमी आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सोमवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 244 प्रति क्यूबिक मीटर के अंक पर रहा। जो खराब की श्रेणी में रखा जाता है, जबकि शनिवार तक गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 368 प्रति क्यूबिक मीटर था।
विज्ञापन

7 of 10
delhi rains - फोटो : एएनआई
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बारिश की वजह से प्रदूषण के बादल काफी हद तक छंटे हैं। सोमवार दोपहर बाद चली तेज हवाओं और बारिश की वजह से मंगलवार को प्रदूषण का ग्राफ और नीचे गिरेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 प्रति क्यूबिक मीटर नीचे आने की संभावना है। मौसम के हिसाब से इस सप्ताह लोगों को सांस लेने के लिए साफ-सुथरी हवा मिलेगी।

8 of 10
delhi rains - फोटो : एएनआई
बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह भारी जलजमाव भी हुआ जिससे लोग बहुत परेशान रहे।

9 of 10
delhi rains - फोटो : एएनआई
सुबह दिल्ली के सुभाषनगर और गुड़गांव में बारिश के साथ ओले भी पड़े। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सड़कों पर पानी भरा हुआ भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले चार दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन

10 of 10
delhi rains - फोटो : एएनआई
सड़कों पर भरा पानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें