delhi job mela
- फोटो : pti
दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने सोमवार सुबह इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि, यह विशाल रोजगार मेला 21 और 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। मेले में कंपनियां योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों को चुनेंगी। जो लोग इस मेले में हिस्सा लेना चाहते हैं उनके लिए दिल्ली सरकार ने www.jobfair.delhi.gov.in नाम से एक नई वेबसाइट बनाई है जिससे भी जानकारी ली जा सकती है।