फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बदला मिजाज, सुहावना हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम

Thu, 14 Mar 2019 11:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। फरवरी से कभी बारिश होने और कभी धूप निकलने का सिलसिला चल रहा है। दस मार्च के बाद से दोपहर में तेज निकल रही धूप से गर्मी की दस्तक का अहसास हो रहा था, लेकिन बुधवार रात से दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। बुधवार को हल्की बारिश के बाद गुरुवार को भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस कारण से मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान भी सामान्य से नीचे ही दर्ज किया गया।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक कभी धूप निकलने व कभी बादल छाने का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और घने बादल छा गए। एक बार ऐसा लगा कि अभी झमाझम बारिश होगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश ही हुई। मौसम में बदलाव का अनुमान पहले ही मौसम विभाग ने जताया था।

विज्ञापन

विभाग ने 13 व 14 मार्च को बारिश की संभावना जताई थी। बारिश व तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को सबसे कम तापमान मुंगेशपुर इलाके में दर्ज हुआ। वहां अधिकतम तापमान 20.1 व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, लोदी रोड में तापमान 23.9 व न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार, अब बारिश की संभावना कम है। 20 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें