फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी रेस्त्रां जाकर कार्ड से करते हैं भुगतान तो हो जाएं सावधान, ऐसे की जा रही क्लोनिंग

Thu, 14 Mar 2019 10:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

दिल्ली के सीपी में स्थित रेस्त्रां से एक कर्मचारी को डेबिट और क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग कर 4 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर मधुर वर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को एक निजी बैंक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके कुछ डेबिट और क्रेडिट कार्डधारक यह शिकायत कर रहे हैं कि उनके कार्ड से ट्रांजेक्शन हुआ है, जबकि कार्ड उनके पास ही है।

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि जिन ग्राहकों ने बैंक से शिकायत की थी उन सभी ने कनाट प्लेस के उक्त रेस्त्रां से कुछ न कुछ ट्रांजेक्शन किया है। पुलिस ने सभी ग्राहकों के कार्ड से हुई ट्रांजेक्शन की तारीख मिलाई तो यह खुलासा हुआ कि रेस्त्रां के एक स्टाफ पंकज ने ही उन सभी ग्राहकों के कार्ड डील किए थे जब वह रेस्त्रां पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसके बाद पुलिस ने पंकज को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जिसमें वह फंस गया। पुलिस को उसके पास से एक स्क्रीमर भी मिला है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने कार्ड क्लोन करना राहुल नाम के एक शख्स से सीखा।

इसके लिए आरोपी पंकज ग्राहकों के कार्ड दोबारा स्वैप करता था और उनके कार्ड के लास्ट के 4 डिजिट लिख लेता था और बैंक का नाम भी लिख लेता था। वह उन स्क्रीमर को जिसमें ग्राहकों के कार्ड की डिटेल होती थी राहुल को दे देता था। पुलिस ने बताया कि वह बड़े ही शातिर तरीके से क्लोन कार्ड का इस्तेमाल करते थे।

आरोपी उस क्लोन कार्ड का इस्तेमाल अगले एक महीने तक नहीं करते थे ताकि किसी को शक न हो कि उनका कार्ड रेस्त्रां से क्लोन किया गया है। पुलिस को इस वक्त राहुल की तलाश है और आरोपी अब तक कुल 375300 रुपए दूसरों के अकाउंट से ट्रांसफर कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें