फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोल दी इस शहर की पोल, देश की राजधानी से सटा हुआ है ये

Fri, 21 Jul 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
बारिश ने नगर निगम और हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की पोल खोल दी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दो घंटे की बारिश ने शहर की सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया। हालांकि कई इलाकों में कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में औसतन 18 मिलीमीटर बारिश हुई। दिल्ली से सटे इलाके और आईएमटी मानेसर में अधिक बारिश हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यहां 28 एमएम तक बारिश का अनुमान लगाया गया है। बारिश से तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।  मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन भी बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की पूरी संभावना है। तापमान 33-27 डिग्री तक बना रहेगा।  बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। बारिश के बीच हाईवे, एक्सप्रेस-वे और सर्विस रोड पर लंबा जाम रहा। ट्रैफिक रेंगता रहा। बुधवार रात से ही मौसम में बदलाव हो रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Shutterstock
नया गुरुग्राम समेत कई इलाकों में पानी निकलने के माकूल बंदोबस्त नहीं होने की वजह से जलभराव से परेशानी हुई। कई सेक्टरों के मुख्य द्वार पर ही पानी जमा रहा। नियमित सफाई का दावा करने वाले नगर निगम की पोल भी खुलती दिखी। आईएमटी मानेसर से लेकर खेड़कीदौला तक लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा। शंकर चौक, सिग्नेचर टावर, झाड़सा चौक, हीरो होंडा चौक और इनके आसपास सर्विस रोड पर पानी जमा होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी हुई।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों का पूरा चक्का पानी में डूब रहा था। सड़कों पर पैच वर्क पूरा नहीं होने से गड्डे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने रहे। सर्विस रोड पर स्कूटर और मोटर साइकिल पर चलना संभव नहीं था। डीएलएफ से पुराने गुरुग्राम तक आने के लिए लोगों को आधा घंटा के सफर दो घंटा में भी पूरा नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pti
यहां हुई अधिक मुसीबत: आईएमटी मानेसर में जलभराव होने के कारण ट्रैफिक प्रभावित रहा। सेक्टर-1 में एक ही निकास होने के कारण लोगों को सुबह कंपनियों तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बादशाहपुर सिग्नल पूरी तरह जाम रहा। गोल्फ कोर्स रोड से सेक्टर-48 तक गाड़ियों को निकालने का रास्ता ही नहीं मिल रहा था। जबकि गोल्फ एक्सटेंशन रोड पर दो ट्रक के खराब होने से वाटिका चौक तक भयंकर जाम लग गया। उद्योग विहार में एयरटेल ऑफिस के आगे ट्रक पार्किंग की वजह से दो लेन पूरी तरह जाम रहा। इसकी वजह से पांच मिनट का सफर दो घंटे में भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pti
शहर के अंदर यह रही हालत: शहर में सबसे अधिक परेशानी हंस एंक्लेव के सामने, सब्जी मंडी, सेक्टर 10 की ओर से आने वाली सर्विस रोड, रेलवे रोड, डूंडाहेड़ा, मोलाहेड़ा, कार्टरपुरी, खेड़कीदौला, बेगमपुर खटोला रोड, जैकमपुरा, भीमनगर, अर्जुन नगर, मदनपुरी, ज्योति पार्क में रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें