दिल्ली में बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। दोनों के मिले-जुले असर ने दिल्ली में सर्दी बढ़ा दी है। इस मौसम में पहली बार दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। वहीं, 14-16 दिसंबर को सुबह घना कोहरा पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर बाद दिल्ली के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ा। इससे पिछले दस दिन से शांत पड़ी हवाओं की गति बढ़ गई।