16 दिसंबर, साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों की फांसी की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। हालांकि इस बीच एक दोषी विनय शर्मा की दो याचिकाएं राष्ट्रपति के पास लंबित हैं, वहीं दोषी अक्षय कुमार की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी।
उससे पहले 5 मई, साल 2017 को इस मामले की सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी थी। बता दें कि मामले में मौत की सजा पाए चौथे आरोपी अक्षय कुमार सिंह (31) ने सुप्रीम कोर्ट के 5 मई 2017 के फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर नहीं की थी।
बीते कुछ दिनों से तिहाड़ सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जेल प्रशासन ने फांसी की प्रक्रिया तेज कर दी है। जहां पवन गुप्ता जो मंडोली जेल में थे अब उन्हें भी तिहाड़ जेल में लाया जा चुका है, वहीं जेल के अंदर फांसी का चबूतरा भी तैयार किया जा चुका है। आइए जानते हैं निर्भया को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले उन दोषियों के बारे में, जिन्होंने मानवता को शर्मसार कर दिया। इन सभी दोषियों को अदालत ने फासी की सजा सुनाई है।