फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को संसद में गले लगाने की सच्चाई, राहुल गांधी ने अब बताई

Sat, 23 Feb 2019 06:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिन में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विश्वविद्यालयों के छात्रों से बातचीत की। कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर हुई। इस दौरान राहुल ने छात्रों से कई सारी बातें कीं जिसमें कांग्रेस की सरकार आने पर अर्धसैनिक बलों को भी शहीद का दर्जा देने की बात भी शामिल थी। यहां उन्होंने एक सवाल के जवाब में अपनी दादी से अपने रिश्ते और दादी के हत्यारों के बारे में भी बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को संसद में गले लगाने के पीछे की स्ट्रैटेजी भी बताई।
विज्ञापन

2 of 4
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
छात्रों से बातचीत में राहुल ने अपनी दादी इंदिरा गांधी की हत्या के वक्त को याद करते हुए कहा, 'जब मेरी दादी की मौत हुई थी, मेरे पापा बंगाल में थे। मेरी दादी की हत्या उनकी सिक्योरिटी वालों ने की थी, सतवंत सिंह ने मुझे बैडमिंटन सिखाया था।'
विज्ञापन

3 of 4
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
एक छात्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाने वाले सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, जब मैंने पीएम मोदी को संसद में गले लगाया, मैं महसूस कर सकता था कि वह हैरत में थे... उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हुआ... मुझे लगता है कि उनके जीवन में प्यार की कमी है।
विज्ञापन

4 of 4
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
राहुल गांधी बोले हमने पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आरटीआई को लागू किया था। आज मोदी सरकार ने आरटीआई को बर्बाद कर दिया गया है। नरेन्द्र मोदी जी ने नोटबंदी करके आपकी जेब से पैसा निकालकर चोरों की जेब में डाला है। हिंदुस्तान के इतिहास में नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें