कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बृहस्पतिवार शाम फिर से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तर्क दिया कि कैंडल मार्च स्थल पर भीड़ ज्यादा हो रही थी इसलिए सुरक्षा कारणों के चलते कांग्रेस उपाध्यक्ष को वहां से हटा लिया गया। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि धारा-144 लगी है इसलिए हटाया है। काफी देर कार में बैठाए रखा। फिर संसद मार्ग थाना से तुगलक रोड थाना ले गए।
विज्ञापन
2 of 4
orop
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी राहुल गांधी को दो बार पुलिस हिरासत में लिया गया था। बृहस्पतिवार को पार्टी उपाध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बल प्रयोग करके हटाया, इस दौरान हल्की झड़प भी हुई।
विज्ञापन
3 of 4
orop
- फोटो : ani
तुगलक रोड थाने पर रात को राहुल गांधी ने कहा कि गलत तरीके से हिरासत में लिए जाने की शिकायत पुलिस को देना चाहते हैं लेकिन शिकायत नहीं ली जा रही है। हिंदुस्तान में यह क्या हो रहा है, शिकायत भी पुलिस नहीं ले रही है।
राहुल ने कहा कि पूर्व फौजी के परिवार के साथ बुधवार को मेरे सामने दुर्व्यवहार किया गया, उन्हें घसीटा गया, उन्हें इसके पहले गाली दी गई। यह बिल्कुल गलत है। इससे बॉर्डर पर तैनात हमारे सैनिकों के मनोबल पर असर पड़ता है। यह मामला पूर्व फौजी के शहीद होने का बनता है या नहीं, यह सरकार को देखना चाहिए। उनकी इज्जत करनी चाहिए।