राजधानी के शकूरबस्ती इलाके में झुग्गियों के तोड़फोड़ पर राजनीति गरमा गई है। सोमवार को संसद परिसर में आप और टीएमसी के सांसद धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा 'राहुल अभी बच्चे हैं'
2 of 6
आप सांसदों के इस धरने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आप से सवाल किया कि अगर वो दिल्ली में सरकार मे हैं तो वो प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा 'राहुल अभी बच्चे हैं'
3 of 6
राहुल गांधी की बात पर निशाना साधते हुए आप प्रमुख और दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर उन्हें बच्चा कह दिया। केजरीवाल ने लिखा कि, 'राहुल गांधी जी अभी बच्चे हैं। उनकी पार्टी ने शायद उन्हें बताया नहीं की रेल्वे केंद्र सरकार के अंडर आती है, दिल्ली सरकार के नहीं।'
केजरीवाल ने कहा 'राहुल अभी बच्चे हैं'
4 of 6
संसद के बाहर दिल्ली के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने के चलते बीजेपी ने राज्यसभा में कहा कि यह उचित नहीं होगा कि संसद के पटल पर किसी राज्य के मुद्दे पर बहस की जाए। ऐसा कभी नहीं हुआ है और न होना चाहिए।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा 'राहुल अभी बच्चे हैं'
5 of 6
इसी बीच केजरीवाल ने ये भी जानकारी दी कि वो शकूरबस्ती मामले में रेलमंत्री से मिलने का समय ले चुके हैं और उनसे भी मिलकर इस मामले का हल तलाशेंगे।
शकूरबस्ती की 500 झुग्गियां तोड़े जाने पर आम आदमी पार्टी, जेडीयू और टीएमसी एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार झुग्गियों को तोड़ जाने को लेकर रेलवे के बहाने केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है तो वहीं टीएमसी और जेडीयू ने इस मामले को संसद में उठाने का फैसला किया है।