रागिनी गायिका हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने बताया कि उन्हें हत्या के लिए 8 लाख रुपये की सुपारी मिली थी। इनमें से 3.90 लाख उन्हें मिल चुुके थे, शेष रुपये लेने वे यहां आए थे। इधर, पुलिस ने गजेंद्र भाटी, उसके चालक अमित, अजब सिंह, बुलंदशहर हमले के मुख्यारोपी प्रमोद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गजेंद्र ने बताया है कि सुषमा उस पर शादी का दबाव बना रही थी और उसकी संपत्ति भी अपने नाम कराना चाहती थी।