फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून : ठिठुरा देने वाली सर्दी और बारिश में भी विरोध जारी, गूंजे आवाज दो हम एक हैं के नारे

Thu, 09 Jan 2020 10:05 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सीएए और एनआरसी के विरोध में कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
ठिठुरा देने वाली सर्दी और बारिश में छतरी लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों व लोगों के समर्थन में डीएमके सांसद सांसद एमके कनिमोझी जामिया पहुंची। दूसरी ओर मुस्लिम धर्मगुरु खुलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने भी गेट नंबर-7 पर पहुंचकर छात्रों व लोगों का हौसला बढ़ाया। बुधवार को कई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों के अलावा समाजसेवी कविता कृष्णन भी वहां पहुंची। इन लोगों ने एक सुर में कहा कि जब तक सरकार सीएए और एनआरसी को वापस नहीं लेती, तब तक पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 8
shaheen bagh caa protest - फोटो : अमर उजाला
डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि सरकार हमें डंडों और गोली से डराना चाहती है। वह चाहती है कि हम खामोश हो जाएं लेकिन किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। हम अपने जायज सवालों का जवाब सरकार से लेकर रहेंगे। कनिमोझी ने कहा कि जामिया के छात्र हमारे नेता हैं। मौलाना खुलीलुर्रहमान ने कहा कि जनता ने भाजपा को सत्ता दी है, अब वह ही इसे उखाड़ फेंकेगी। 
विज्ञापन

3 of 8
सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मौलाना ने कहा कि यह आंदोलन ऐसा परिवर्तन लाएगा जिससे देश बरसों तक प्रेरणा लेता रहेगा। कविता कृष्णन ने कहा कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ एकसाथ देश के इतने लोग खड़े हो जायेंगे, यह सरकार ने कभी सोचा भी नहीं होगा। यही हमारी जीत है। सरकार को यह तय करने का कोई अधिकारी नही है कि कौन देश का नागरिक है और कौन देश का नागरिक नहीं है।

4 of 8
shaheen bagh caa protest - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन में डीयू के प्रोफेसर रतनलाल, प्रो. साइमा सईद, प्रो. मनीषा सेठी, माजिद जमील, नसीम अहमद व जामिया के कई शिक्षकों के अलावा एएमयू के छात्रनेता हमजा नौमान व अन्य शिक्षक शामिल हुए। दूसरी ओर शाहीन बाग में बुधवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। यहां रातभर लोग सड़कों पर रहते हैं। दिन में थोड़ी भीड़ कम होती है, लेकिन शाम होने पर भीड़ बढ़ जाती है। पिछले 15 दिसंबर से नोएडा-सरिता विहार रोड बंद है, लोग यहां टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रेस क्लब में बुधवार को ऑल इंडिया इमाम काउंसिल की ओर से सीएए और एनआरसी के विरोध में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मांग की गई कि संविधान, देश और जन विरोधी कानून सीएए को सरकार तुरंत वापस ले। जाफर फैजी ने बताया कि भारत की जनता सीएए, एनआरसी और एनपीआर को रद्द करती है। आज पहले मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। बाद में दूसरे धर्मों के लोगों को निशाना बनाया जाएगा। सभी धर्मों को इनका विरोध करना चाहिए। इमाम काउंसिल की ओर से कहा गया कि सीएए और एनआरसी का आखिरी दम तक विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
डीयू में गूंजे आवाज दो हम एक हैं के नारे

ट्रेड यूनियन के भारत बंद को समर्थन देते हुए विभिन्न वामपंथी छात्र संगठनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एनआरसी, एनपीआर व सीएए के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे। प्रदर्शन में छात्रों ने आवाज दो हम एक हैं, आजादी, हल्ला बोल जैसे नारे भी लगाए। संगठनों ने सीएए कानून को वापस लेने की मांग उठाई तो वहीं जेएनयू में छात्र-शिक्षकों पर हमले की कड़ी निंदा की। 
विज्ञापन

7 of 8
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
यंग इंडिया नेशनल कोर्डिनेशन कमेटी की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में आइसा, एसएफआई, पिंजरा तोड़, केवाईएस समेत अन्य छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया। खराब मौसम व सर्दी के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल हुए। अखिल भारतीय मजदूर हड़ताल के समर्थन में किए गए इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में छात्रों ने दोपहर बाद कक्षाओं का बहिष्कार किया। प्रदर्शन के मद्देनजर कैंपस में भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। 
विज्ञापन

8 of 8
shaheen bagh caa protest - फोटो : अमर उजाला
क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने एबीवीपी पर जेएनयू शिक्षकों व छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए इस घटना की निंदा की। केवाईएस के अनुसार बिना जेएनयू प्रशासन की सहमति और पुलिस की मदद के यह संभव नहीं है। सीएए और प्रस्तावित एनआरसी की निंदा करते हुये लोगों से अपील की है कि इस कानून के खिलाफ एकजुट हो संघर्ष को आगे ले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें