फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों ने विरोध का अपनाया अनोखा तरीका, देखें तस्वीर

Sat, 26 May 2018 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
protesting ndmc - फोटो : vivek nigam
एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए पूर्वी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों वाला रास्ता अपनाया है। उन्होंने मांगे नहीं माने जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को एनडीएमसी के मुख्यालय के सामने एवं उसके आसपास की सड़कों के साथ-साथ नई दिल्ली के वीआईपी इलाकों में कूड़ा फैला दिया। 


(सभी फोटोज- विवेक निगम/अमर उजाला)
 
विज्ञापन

2 of 5
protesting ndmc - फोटो : vivek nigam
मामले की जानकारी मिलते ही एनडीएमसी अध्यक्ष ने कर्मचारीयूनियन के नेताओं से तत्काल बात की। एनडीएमसी के सफाई कर्मचारी कई मांगों को पूरा कराने के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके थे, लेकिन उनकी मांगे पूरी करने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
protesting ndmc - फोटो : vivek nigam
इससे गुस्साए कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की सुबह कूड़े से भरे पहिये वाले डस्टबिन एनडीएमसी मुख्यालय के सामने संसद मार्ग, जयसिंह रोड, बंगला साहिब रोड, खडग़ सिंह मार्ग आदि जगह पलट दिए। इसके अलावा उन्होंने रेल भवन आदि भवनों के सामने भी कूड़ा बिखरे दिया। खास बात यह है कि उन्होंने कूड़ा फैलाने की योजना पूरी तरह गोपनीय रखी थी। 

4 of 5
protesting ndmc - फोटो : vivek nigam
सफाई कर्मचारियों के सड़कों पर कूड़ा डालने की जानकारी मिलते ही एनडीएमसी में हड़कंप मच गया। एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों को कूड़ा डालने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की मदद मांगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
protesting ndmc - फोटो : vivek nigam
इसी बीच कूड़ा फैलाए गए स्थानों पर दिल्ली पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक सफाई कर्मचारी वहां से जा चुके थे। उन्होंने सभी प्रमुख सड़कों पर कूड़ा फैला दिया था। खास बात यह है कि सड़कों पर पड़े कूड़े को हटाने की कार्रवाई देर शाम तक नहीं की गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें