accident in nandnagri
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के समय विकास और शिवम खाना खाकर दिलशाद गार्डन से लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने के प्रयास में जुटी है कि हादसे के समय दोनों युवकों ने शराब पी हुई थी या नहीं। विकास परिवार के साथ गली नंबर-2, जगतपुरी, शाहदरा में रहता था। उसके परिवार में पिता रामस्वरूप, पत्नी नेहा के अलावा दो बच्चे कार्तिक और सिया हैं। वह अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी के अलावा बिल्डर का काम करता था। पड़ोस में ही उसका दोस्त शिवम रहता है।