फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात झा: 'एक मिनट में पार्टी से बाहर कर दूंगा' देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 62 भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के अगले ही दिन पार्टी में असंतोष की आवाज उठने लगी जो बुधवार को और भी उग्र हो गई। बुधवार को असंतुष्ट कार्यकर्ता पोस्टर बैनर के साथ पंडित पंत मार्ग स्थित बीजेपी के ऑफिस पर धरने पर बैठ गए। बीजेपी नेता अभय वर्मा के समर्थकों ने लक्ष्मी नगर से उन्हें टिकट ना दिए जाने को लेकर बीजेपी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के वक्त वहां प्रभात झा भी पहुंच गए। झा ने गुस्से में अभय वर्मा को चेतावनी देते हुए कह दिया 'एक मिनट में पार्टी से बाहर कर दूंगा'।
विज्ञापन

प्रभात झा: 'एक मिनट में पार्टी से बाहर कर दूंगा' देखिए तस्वीरें

2 of 6
बता दें कि मंगलवार बीजेपी ने शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। समर्थकों को उम्मीद थी कि कम से कम इन सीटों पर उनके नेताओं को जरूर मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रभात झा: 'एक मिनट में पार्टी से बाहर कर दूंगा' देखिए तस्वीरें

3 of 6
मंगलवार से ही सतीश उपाध्याय के समर्थकों की मांग थी कि उन्हें मेहरौली या मालवीय नगर सीट से टिकट दिया जाए।

प्रभात झा: 'एक मिनट में पार्टी से बाहर कर दूंगा' देखिए तस्वीरें

4 of 6
इसी तरह मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को भी हरि नगर सीट का टिकट दिए जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

प्रभात झा: 'एक मिनट में पार्टी से बाहर कर दूंगा' देखिए तस्वीरें

5 of 6
दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष शिखा राय के समर्थक भी सड़क पर आ गए थे और उनके लिए टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभात झा: 'एक मिनट में पार्टी से बाहर कर दूंगा' देखिए तस्वीरें

6 of 6
इसी तरह 2013 के विधानसभा चुनाव में बेहद कम मार्जिन से हारने वाले रोहिणी के भाजपा उम्मीदवार जय भगवान अग्रवाल के समर्थक भी बेहद नाराज हो गए जब इसी सीट से विजेंद्र गुप्ता के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें